फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 दिसंबर तक आधार कार्ड से लिंक कराएं ये 6 डोक्यूमेंट, वरना परेशानी झेलेंगे

Tue, 26 Dec 2017 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
aadhar card
31 दिसंबर तक का समय है, जल्दी से अपने छह डोक्यूमेंट आधार कार्ड से लिंक करा लें। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो परेशानी झेलेंगे, चक्कर अलग काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

2 of 8
आधार कार्ड
जिन डोक्यूमेंट को आधार कार्ड से लिंक कराना है, वे हैं बैंक अकाउंट, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर, इश्योरेंस पॉलिसी, पोस्ट ऑफिस स्कीम और म्यूचुअल फंड स्कीम। जान लें कि अगर आप इनको लिंक नहीं करवाते हैं तो ये डिएक्टिवेट कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 8
demo pic - फोटो : अमर उजाला
बैंक अकाउंट
बैंक अकाउंट को आधार से लिंक कराने के लिए संबंधित बैंक की ब्रांच में जाइए। वहां सर्विस प्रोवाइडर आपका खाता आधार से लिंक कर देगा। मोबा​इल बैंकिंग से भी आधार लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपका अकाउंट लॉग इन करके Update Aadhaar पर क्लिक कीजिए। अपनी आधार डिटेल भरिए और प्रोसेस पूरा कीजिए। लिंक करने के लिए एक ओटीपी नंबर चाहिए, जो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा।

 

4 of 8
aadhar card
पैन कार्ड
पैन कार्ड को लिंक कराने के लिए आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पैन कार्ड और आधार कार्ड की डिटेल देकर सबमिट करना होगा। प्रमाणिकता का प्रमाण देने के बाद प्रोसेस पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

5 of 8
आधार कार्ड - फोटो : self
मोबाइल नंबर
मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक कराने की आखिरी डेट 6 फरवरी है। वहीं इसको लिंक कराने के दो तरीके हैं। एक तो आप टेलिकॉम ऑपरेटर की साइट पर जाकर लिंक कर सकते हैं। दूसरा, कंपनी के IVR नंबर पर कॉल करके लिंक करा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
aadhar card
पोस्ट ऑफिस स्कीम
अब पोस्ट ऑफिस में किसी भी तरह का अकाउंट खोलने के लिए आधार कार्ड से लिंक जरूरी है। NSC और PPF जैसे अकाउंट के लिए भी ये जरूरी है। वहीं लिंक करने के लिए आपको इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आधार लिंक फॉर्म को डाउनलोड करके डिटेल भरकर जमा कराना होगा।
विज्ञापन

7 of 8
aadhar card
इंश्योरेंस पॉलिसी
इंश्योरेंस पॉलिसी को आधार से लिंक कराने के लिए इंश्योरेंस कंपनी की वेबसाइट पर लॉगइन करें। यहां पॉलिसी नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालना होगा। वेरिफाई होने के बाद आधार नंबर को अपडेट करने को कहा जाएगा। अभी LIC, SBI Life Insurance, ICICI Prudential Life Insurance और Max Life Insurance ऑनलाइन आधार लिंकिंग सर्विस उपलब्ध है।
विज्ञापन

8 of 8
आधार कार्ड - फोटो : Getty Images
म्यूचुअल फंड फोलियो
CAMS and Karvy Computershare ऑनलाइन लिंकिंग की सर्विसेस देती हैं। इसके लिए कंपनी की वेबसाइट पर जाकर Link Your Aadhaar पर टैप करें। फॉर्म को भरकर सब्मिट करें। इसके बाद OTP एंटर करना होगा। जो कि रजिस्टर मोबाइल नंबर पर सेंड किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें