फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजौरी में बेटा शहीद...खबर मिलते पिता बोला- भारत माता की जय, रुला देगी मां से हुई आखिरी बात

Fri, 27 Nov 2020 10:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
तरनतारन का जवान शहीद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के एक और जांबाज ने सीमा पर देश की रक्षा करते हुए बलिदान दिया है। श्री खडूर साहिब के गांव ख्वासपुरा के सैनिक सुखबीर सिंह जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाक की नापाक गोलाबारी में शहीद हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया। दो साल पहले सेना में भर्ती हुए सुखबीर सिंह चार बहनों और भाइयों में सबसे छोटे थे। 
विज्ञापन

2 of 5
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
उनके शहीद होने की जानकारी मिलते ही पिता कुलवंत सिंह ने भारत माता की जय, जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के नारे लगाए और बेटे की तस्वीर गले से लगाकर रोने लगे। मां जसबीर कौर को जब बेटे के शहीद होने की जानकारी दी गई तो वे सुधबुध खो बैठीं। सूचना मिलते ही जिले के डीसी कुलवंत सिंह ने परिवार से फोन पर बात कर शहीद के पिता को सांत्वना दी। 
विज्ञापन

3 of 5
परिवार ने डीसी से बात कर शहीद के पार्थिव शरीर के पहुंचने के संबंध में जानकारी ली। खडूर साहिब के सांसद जसबीर सिंह डिंपा, विधायक रमनजीत सिंह सिक्की, पूर्व सांसद रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा, पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू, रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा, एसएसपी ध्रुमन एच निंबाले ने सुखबीर की शहादत पर दु:ख जताया है। 

4 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
‘कोटी बुनकर रखो आऊंगा तो पहनूंगा’
परिवार वालों ने बताया कि खबर मिलने के बाद से ही सुखबीर की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। एक दिन पहले ही सुखबीर ने फोन पर परिवार से बात की थी। बताया था कि राजौरी में आए दिन गोलीबारी हो रही है। सुखबीर ने मां जसबीर कौर से कहा था कि कोटी बुनकर रखो छुट्टी पर आऊंगा तो पहनूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शहीद सुखबीर सिंह के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि राशि देने का एलान किया है। कैप्टन ने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए शहीद को श्रद्धांजलि दी। कैप्टन ने कहा कि देश उनके महान बलिदान को हमेशा याद रखेगा। वे हमेशा नौजवानों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें