विदेश में रहते हैं, या जाने की तैयारी कर रहे हैं तो सावधान, आपका पासपोर्ट रद्द हो सकता है। 92 लोग अंजाम भुगत चुके हैं इसलिए आप भी भूलकर न कर देना ये काम।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
passport
दरअसल, एनआरआई पति शादी करने के बाद वापस नहीं लौट रहे हैं, जिनके खिलाफ पत्नियों ने कार्रवाई करने का बीड़ा उठाया है। विभिन्न थानों में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है और उसी के आधार पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने 92 पासपोर्ट रद्द किए हैं।
विज्ञापन
3 of 7
passport
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल, पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ की 25 हजार से अधिक महिलाओं से शादी कर एनआरआई दूल्हे फरार हैं। पुलिस से लेकर सरकार तक गुहार इन महिलाओं ने लगाई, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है। अब महिलाएं अपनी लड़ाई खुद लड़ रही हैं।
4 of 7
passport
महिलाओं ने टुगेदर वी कैन नामक एक ग्रुप बनाया गया है और इसमें देशभर की महिलाओं को इससे जोड़ा जा रहा है। ग्रुप में महिलाओं की संख्या देशभर भर में 40 हजार से अधिक पहुंच गई है। सरकार पर भी अब यह महिलाएं दबाव बना रही हैं।
विज्ञापन
5 of 7
पासपोर्ट
इसी कड़ी में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में बड़ी संख्या में एनआरआई पतियों से पीड़ित महिलाएं पहुंच रही हैं, जो यहां टुगेदर वी कैन ग्रुप की महिलाओं से मिल रही हैं। यहां उनकी फाइल बन रही है और पतियों पर दर्ज केस की रिपोर्ट दे रही हैं।
विज्ञापन
6 of 7
इंडियन पासपोर्ट
उसी के आधार पर पासपोर्ट कार्यालय की ओर से संबंधित पतियों के घरों को नोटिस भेजे गए हैं और उनसे कारण जाने गए हैं। पासपोर्ट रद्द करने पर आपत्तियां मांगी गई, लेकिन 92 लोगों के जवाब नहीं मिले। उसी के आधार पर उनके पासपोर्ट रद्द कर दिए गए।
टुगेदर वी कैन की सदस्य अमृत पाल कहती हैं कि लगभग दो दर्जन पतियों के पासपोर्ट और रद होंगे। मालूम हो कि पिछले साल भी इन्हीं महिलाओं ने 78 पासपोर्ट रद्द करवाए थे। पासपोर्ट रद्द होने के बाद इनके पति दूसरे देशों की यात्रा नहीं कर सकते और जांच होगी तो वह पकड़े जाएंगे और आखिर में उन्हें अपने देश आना होगा।