फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में गिरते ही 500 के नए नोट का हुआ ये हाल, बैंक का लेने से इंकार

Sun, 15 Jan 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
फतेहाबाद में गीला होते ही 500 के नोट का रंग उड़ा
जेब से निकलकर 500 के नए नोट नाले में गिर गए। जब उन्हें निकाला गया तो देखकर युवक के होश उड़ गए। देखिए आखिर क्या हाल हुआ?
विज्ञापन

2 of 5
फतेहाबाद में गीला होते ही 500 के नोट का रंग उड़ा
पानी में भीगते हुए 500 के नए नोटों का रंग उड़ गया। दोनों नोटों की स्याही खत्म हो गई। युवक उन्हें लेकर बैंक गया तो अफसरों ने नोट लेने से इंकार कर दिया। मामला हरियाणा के फतेहाबाद का है। भूना निवासी संदीप कुमार के साथ यह वाकया हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
फतेहाबाद में गीला होते ही 500 के नोट का रंग उड़ा
संदीप एक के बाद एक कई बैंकों में ये नोट जमा कराने की कोशिश की, लेकिन मायूसी हाथ लगी। संदीप ने बताया कि खेत में पानी भरा था। दोपहर में जब वह खेतों में काम कर रहा था तो उसकी ऊपर की जेब में रखे नोट पानी में गिर गए। उन्हें तुरंत उन्हें उठा लिया, लेकिन इतनी देर में उनका रंग उड़ गया। गांधी जी गायब हो गए।

 

4 of 5
फतेहाबाद में गीला होते ही 500 के नोट का रंग उड़ा
संदीप ने बताया कि उसने नोटों को धूप में रखकर सुखाया तो वे ​बिल्कुल सफेद हो गए। इस बारे में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के प्रबंधक राजबीर सिंह राठौर ने इस संबंध में बताया कि संदीप बुधवार को कैशियर के पास नोट लेकर आया था जो पानी में धुले हुए थे। नई करंसी के दोनों नोट जमा करने के लिए हिसार संपर्क किया गया है। वहां से आदेश मिलने के बाद ही नोट बैंक में लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
500 का नया नोट भीग गया और कलर उड़ गया
बता दें कि इससे पहले मोहाली में और पंजाब के तरनतारन में भी गीला होने पर 500 के नए नोट से स्याही उड़ने के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें