इस लड़की को देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीं नहीं होगा। इसकी उम्र 18 साल की और लंबाई सिर्फ 33 इंच, हैरत में पड़ गए ना जानकर। ये लड़की पंजाब की है, नाम है मनदीप बतवाल। जब पैदा हुई थी तो एक चूहे के आकार के बराबर थी। मां-बाप और डॉक्टर देखते ही रह गए थे। वे इसके जीने की उम्मीद छोड़ चुके थे। लेकिन आज ये लड़की 18 साल की हो चुकी है और इसकी लंबाई एक क्रिकेट बैट की लंबाई से सिर्फ एक इंच ज्यादा। मनदीप शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर है और ज्यादा चल फिर भी नहीं पाती। वहीं उसका व्यवहार भी चार साल के बच्चे की तरह ही हैं। लड़की के पिता बताते हैं कि मनदीप दो साल के बच्चे की बराबर है। उसे स्कूल भी भेजा गया, लेकिन कमज़ोर दिमाग की वजह से वो कुछ सीख नहीं पाती।