फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को किया फोन...नहर पर बुलाया, पहुंची तो बेटे ने लगा दी छलांग, आखिरी बार कही ये बात

Sat, 21 Nov 2020 10:37 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
नहर में छलांग लगाने वाले किरनजीत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ के गांव नसराली के दो चचेरे भाई सरहिंद भाखड़ा नहर में बह गए। दोनों का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं युवकों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 26 वर्षीय किरनजीत सिंह के पिता परमजीत सिंह ने रूंधे गले से बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे बेटा किरनजीत उन्हें घर से जाते वक्त बोलकर गया था कि चंगा डैडी मैं जा रैहा हां।
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर मौजूद अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
 पिता ने बताया कि बेटा बहुत घबराया हुआ था लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। हालांकि उन्होंने पूछा कि बेटा किसका फोन आया है, इस पर उसने न में जवाब दिया। इसके बाद वह अपने काम पर आ गए। दोपहर लगभग 12 बजे बेटे किरनजीत ने अपनी मां को फोन कर बताया कि ‘मम्मी तूं नहर ते आजा, मैं गांव डेरा मीर मीरा नहर पुल ते खड़ा हां।’
विज्ञापन

3 of 5
जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद वह मां का भाखड़ा नहर के पुल पर इंतजार करता रहा। परमजीत सिंह ने बताया कि जैसे ही बेटे किरनजीत ने अपनी मां को पुल के नजदीक आते देखा तो उसने नहर में छलांग लगा दी। उसकी पत्नी के साथ गए किरनजीत के चाचा के लड़के पवित्र सिंह (25) ने बचाने को रस्सी फेंकी तो वह भी पैर फिसलने से नहर में बह गया।

4 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां नहर किनारे बिलखती रही और मदद के लिए चिल्लाती रही। इस दौरान कुछ ग्रामीण भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने भी दोनों को बचाने की कोशिश की लेकिन विफल रहे। दोनों युवक नहर में बहते जा रहे थे और बदहवास मां नहर किनारे दौड़ती रही। करीब एक किलोमीटर तक दोनों युवक मां को दिखाई दिए। इसके बाद वह पानी में बह गए और दिखना बंद हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सरहिंद थाने के एसएचओ रजनीश सूद ने बताया कि पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में परिवार के बयान पर डीडीआर दर्ज की है। दोनों की तलाश जारी है। उधर, इस घटना को लेकर पूरे शहर में मातम पसरा है। युवक ने नहर में छलांग क्यों लगाई, इसकी जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें