पहले तो 2000 का नया नोट मिल नहीं रहा है और जो मिल गया तो बाजार में चल नहीं रहा है। ऐसे में लोगों ने घर चलाने के लिए ये तरीका ढूंढा है।
विज्ञापन
2 of 7
नहीं लिया 500 का नोट
- फोटो : अमर उजाला
पहले तो लोग दो हजार का नोट हाथ में देखकर खुश होते रहे, लेकिन जैसे ही वे शॉपिंग करने मार्केट गए बड़ा झटका लगा। दुकानदार ने ये कहते हुए नोट लेने से इंकार कर दिया कि खुले पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन
3 of 7
नोटबंदी की असर
दुकानदारों का कहना है कि उनके पास सौ-सौ के नोट ही नहीं पहुंचे, ऐसे में वे दो हजार का नोट कैसे लें ले। इस तरह से दो हजार का नोट भी 500 और 1000 के नोटों की जमात में शामिल हो गया है।
4 of 7
note
- फोटो : अमर उजाला
दुकानदारों के पास खुले पैसे नहीं होने के कारण लोग रोजमर्रा की चीजों के लिए परेशान होते नजर आए। खासतौर पर दूध, फल, सब्जी और दवाइयों के लिए। इस कारण लोग दो हजार के नोट को लेकर भटकते रहे।
विज्ञापन
5 of 7
दो हजार रुपये का नोट
दूसरी ओर, दो हजार के नोट को लेकर एक समस्या इसकी पहचान न होना भी है। लोगों का कहना है कि दो हजार के नोट को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं है। ये असली है या नकली, कैसे पहचाना जाए। कई दुकानदार इस तरह की बात भी करते मिले।
विज्ञापन
6 of 7
note
- फोटो : अमर उजाला
500 और 1000 रुपए के नोट बंद हो गए, दुकानदार अब ये नोट नहीं ले रहे हैं। ऐसे में उधार में आढ़तियों को उधार में सामान दिया जा रहा है। आढ़ती आगे जान पहचान के छोटे रिटेलर्स को सामान मुहैया करवा रहे हैं।