कोई भी जरूरत कभी बताकर नहीं आती है। कब हमें किसी जरूरी काम के लिए पैसों की जरूरत पड़ जाए। ऐसे में हमारी जमा पूंजी हमारे काफी काम आती है। वैसे तो हम अपनी कमाई में से बचत तो करते ही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके पीएफ खाते में जमा राशि भी आपकी जरूरत पड़ने पर मदद कर सकती है? शायद नहीं, क्योंकि लोग समझते हैं कि नौकरी छोड़ने पर ही इस पैसे का इस्तेमाल किया जा सकता है। जबकि पीएफ के नए नियम के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति अपने पीएफ खाते से एडवांस पैसे निकाल सकता है। मेडिकल इमरजेंसी के अलावा शादी, घर बनाने के लिए, आगे की पढ़ाई करने जैसे कई अन्य जरूरी कामों के लिए भी आप अपने पीएफ के पैसे का कुछ हिस्सा निकाल सकते हैं। इसके लिए बस आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होते हैं। तो चलिए आपको पीएफ के पैसे एडवांस में निकालने के तरीके के बारे में बताते हैं...