अगर आपके पास घर में गोल्ड रखा हुआ है और आप उससे एक अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो उस गोल्ड को आप भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा करा सकते हैं। एसबीआई की रिवैम्पड गोल्ड डिपॉजिट स्कीम अर्थात आर जीडीएस (R - GDS) से आपको भविष्य में काफी फायदा हो सकता है। एसबीआई की ये गोल्ड डिपॉजिट स्कीम भी फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह ही काम करती है। अगर इस स्कीम के तहत आप बैंक में अपना गोल्ड जमा करवाते हैं, तो उस गोल्ड के ब्याज से आपकी एक अच्छी कमाई हो सकती है। एसबीआई की इस स्कीम में इंडिविजुअल्स, प्रोपराइटर, सेबी द्वारा रजिस्टर्ड म्यूचुअल फंड, पार्टनरशिप फर्म, एचयूएफ, धर्मार्थ संस्थान आदि निवेश करने के लिए मान्य हैं। गोल्ड डिपॉजिट की इस स्कीम को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि इस स्कीम में आपके पास क्या क्या ऑप्शन होंगे और उसके क्या इंटरेस्ट रेट आपको मिलेंगे?