बीते कुछ दशकों में दुनिया ने जिस तेजी से विकास किया है, उसने हमारी लाइफस्टाइल से लेकर हर एक सिस्टम को बदल के रख दिया है। पूंजीवाद के इस दौर में तमाम बड़े बैंक्स और कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह की विशेष सुविधाएं दे रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एसबीआई की एक खास सर्विस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप घर बैठे ही अपने कैश को बैंक से मंगवा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, बस एक कॉल करनी होगी और उसके बाद आपका 20 हजार तक का कैश आपके घर पर आ जाएगा। एसबीआई की ये डोर स्टेप बैंकिंग की सुविधा कई लोगों को पसंद आ रही है। हालांकि डोर स्टेप बैंकिंग कि ये सुविधा कुछ शर्तों के साथ है, जिसके बारे में हम आगे जानेंगे। इस सुविधा से वृद्ध, दिव्यांगजनों और दृष्टिबाधित लोगों को काफी लाभ मिलेगा।