फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB Junior SF Account: अब अपने बच्चों के लिए भी खोल सकते हैं बैंक अकाउंट, मिलेंगे कई फायदे

Wed, 05 Jan 2022 09:59 AM IST
आशिकी पटेल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अपने बच्चे के लिए भी खोल सकते हैं बैंक अकाउंट - फोटो : iStock
अगर आपके घर में 10 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चे हैं और उसके भविष्य को लेकर आप परेशान हैं, तो अब चिंता छोड़ दीजिए। पंजाब नेशनल बैंक इस बार आपके बच्चों के लिए एक खास सुविधा लेकर आया है। इसके तहत पीएनबी बच्चों के लिए एक खास अकाउंट खोलने की सुविधा देता है। इस खाते का नाम पीएनबी जूनियर एसएफ अकाउंट है। एसएफ का मतलब है सेविंग फंड। सबसे खास बात ये है कि बैंक इस सेविंग फंड अकाउंट को बच्चों के लिए इसलिए लाया है, ताकि बच्चों में बचपन से ही सेविंग करने की आदत पड़ सके। इस खाते पर पंजाब नेशनल बैंक बच्चों को कई खास सुविधाएं दे रहा है। पंजाब नेशनल बैंक की ओर से बड़ों के साथ-साथ बच्चों के लिए भी कई खास खाते की सुविधा दी जाती है, जिसके जरिए आप अपने पैसों को सुरक्षित रख सकते हैं। तो चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं पंजाब नेशनल बैंक की इस खास सुविधा के बारे में...  
विज्ञापन

2 of 5
अपने बच्चे के लिए भी खोल सकते हैं बैंक अकाउंट - फोटो : iStock
पीएनबी जूनियर एसएफ अकाउंट की खासियत 
  • ये खाता माइनर बच्चों के लिए खोला जाता है। 
  • इस खाते के लिए आपको मिनिमम बैलेंस की जरूरत नहीं होती है। 
  • इस खाते में इनिशियल डिपॉजिट जीरो है। 
विज्ञापन

3 of 5
अपने बच्चे के लिए भी खोल सकते हैं बैंक अकाउंट - फोटो : istock
मिलती हैं ये सुविधाएं 
  • बैंक खाता खुलवाने के बाद आपको 50 चेक की चेकबुक भी देता है, जिसे आप एक साल के लिए उपयोग कर सकते हैं।  

4 of 5
अपने बच्चे के लिए भी खोल सकते हैं बैंक अकाउंट - फोटो : iStock
  • इसके अलावा इसमें आपको NEFT ट्रांजेक्शन की सुविधा दी जाती है, जिसके उपयोग से आप 10,000 रुपए तक का फ्री ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपने बच्चे के लिए भी खोल सकते हैं बैंक अकाउंट - फोटो : iStock
  • इस खाते के साथ आपके बच्चे को स्कूल और कॉलेज के लिए फ्री डिमांड ड्राफ्ट भी दिया जाता है।  साथ ही खाता खुलने पर रूपे कार्ड दिया जाता है जिसकी मदद से ग्राहक हर दिन 5 हजार रुपए निकासी कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें