फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मार्च से SBI दे रहा है सस्ते में घर-दुकान खरीदने का मौका, जानिए कैसे ले सकते हैं भाग

Tue, 02 Mar 2021 12:41 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
SBI दे रहा है सस्ते में घर-दुकान खरीदने का मौका - फोटो : twitter: @TheOfficialSBI
अगर आप भी घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) आपको एक शानदार ऑफर दे रहा है, जिसके तहत आप घर खरीद सकेंगे। एसबीआई लोन न चुकाने वाले लोगों की कॉमर्शियल एवं आवासीय प्रॉपर्टी को नीलाम करने जा रहा है। इसलिए अगर आप भी किसी ऐसे कोई आवासीय या कॉमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो यह मौका आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे। 
विज्ञापन

2 of 5
SBI दे रहा है सस्ते में घर-दुकान खरीदने का मौका - फोटो : pixabay
दरअसल जब कोई ग्राहत लोन वहीं चुका पाता है, तो बैंकों के पास अधिकार होता है कि वो उनके द्वारा गिरवी रखे प्रॉपर्टी की नीलामी कर अपनी रकम वसूल सकते हैं। एसबीआई की तरफ से यह ई-ऑक्शन पांच मार्च 2021 को आयोजित किया गया है। एक तरह से यह प्रॉपर्टी बैंक के पास बंधक होती हैं और बैंक इसे बेचकर अपनी फंसी हुई रकम वापस निकालता है। इस नीलामी के तहत देश के किसी भी कोने में प्रॉपर्टी खरीदी जा सकती है। एसबीआई समय-समय पर इस तरह की प्रापर्टी की नीलामी करता है। बैंक का कहना है कि पारदर्शी तरीके से पूरी नीलामी की जाती है। नीलामी से पहले दी गई जानकारी में संभावित खरीदार के लिए प्रॉपर्टी के बारे में सभी जरूरी विवरण दी जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
SBI दे रहा है सस्ते में घर-दुकान खरीदने का मौका - फोटो : pixabay
ऐसे ले सकते हैं नीलामी में भाग
अगर आप भी नीलामी प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) करना होगा। इसके लिए आपको केवाईसी (Know Your Customer) दस्तावेज बैंक ब्रांच को देना पड़ेगा। इसके साथ बिडर के तौर वैलिड डिजिटल हस्ताक्षर भी बैंक को देने होंगे। ई-ऑक्शन में भाग लेने के लिए लॉगिन पासवार्ड जेनरेट किया जाता है। यह आपको बैंक की ओर से ई-मेल के जरिए मुहैया कराया जाता है। बिडर्स इस लॉगिन पासवर्ड की मदद से लॉगिन करते हैं और नीलामी प्रक्रिया में बोली लगाते हैं।

4 of 5
SBI दे रहा है सस्ते में घर-दुकान खरीदने का मौका - फोटो : pixabay
खरीदारों को दी जाती है जरूरी जानकारी
खरीदार को प्रॉपर्टी के बारे में सभी जरूरी जानकारी प्रदान की जाती है। इसमें प्रॉपटी का लोकेशन, साइज समेत अन्य जरूरी जानकारियां शामिल होती हैं। इसके अतिरिक्त बैंक ब्रांच में भी एक व्यक्ति को इन प्रॉपर्टीज के बारे में जानकारी देने के लिए भी नियुक्त किया जाता है। इस उद्देश्य के लिए एसबीआई की संबंधित शाखाएं अग्रणी समाचार पत्रों (अंग्रेजी तथा स्थानीय भाषा) में विज्ञापन प्रकाशित करवाती हैं। विज्ञापन सोशल मीडिया (यथा ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) में भी पोस्ट किए जाते हैं।

संपत्तियों तथा बोली के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अगली स्लाइड में दिए गए एसबीआई के पार्टनर से संपर्क करें-
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SBI दे रहा है सस्ते में घर-दुकान खरीदने का मौका - फोटो : pixabay
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें