फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू सूद की दरियादिली, गिरवी रखी आठ प्रॉपर्टी, लोगों की मदद के लिए लिया 10 करोड़ का लोन

Wed, 09 Dec 2020 04:10 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
बॉलिवुड अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने हजारों लोगों को पैसे और खाने से लेकर कई जरूरत की चीजें पहुंचाईं। इसके साथ ही उन्होंने प्रवासी मजदूरों को भी उनके घर पहुंचाया। उनकी इस दरियादिली को देखते हुए लोगों ने उन्हें 'मसीहा' तक बुलाना शुरू कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारस, लोगों की मदद के लिए उन्होंने अपनी आठ प्रॉपर्टीज को गिरवी रखकर 10 करोड़ रुपये का लोन लिया है।

विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
मनीकंट्रोल.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, सोनू ने दो दुकानें और छह फ्लैट्स गिरवी रखे हैं। इन संपत्तियों के मालिक सोनू और उनकी पत्नी सोनाली हैं। मालूम हो कि अभिनेता की ओर से इस खबर पर अब तक कोई पुष्टी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
रिपोर्ट के अनुसार, सोनू को उनकी आठ प्रोपर्टी के बदले 10 करोड़ रुपये का लोन बैंक ने दिया है। दस्तावेजों के अनुसार सोनू ने 10 करोड़ रुपये के लोन पर पांच लाख रुपये के पंजीकरण शुल्क का भुगतान किया है। 

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
सोनू सूद बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो परेशान, गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। बहुत से लोग सोनू सूद से सोशल मीडिया के जरिए भी मदद मांगते रहते हैं। जिनके लिए अभिनेता हर समय तैयार रहते हैं। अब सोनू सूद ने किसानों के लिए अपनी आवाज उठाई है सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
सोनू सूद ने किसानों के लिए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'किसान है हिंदुस्तान'। सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट तेजी से वायरल हुआ। अभिनेता के कई फैंस उनके इस ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इससे पहले सोनू सूद अपने एक फैंस से मिलने की वजह से काफी सुर्खियों में थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें