भारत में एक बहुत बड़ा गरीब और असहाय वर्ग ऐसा है, जिसके सिर पर छत नहीं है। उन्हीं को ध्यान में रखकर भारत सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी आवास योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत अब तक लाखों लोगों को उनका घर मिल गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में अगर आपने भी मकान के लिए नामांकन किया था और आपका आवास आवंटित हो गया है, तो ये खबर आपके लिए है। जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना के नियमों में कई बदलाव किए गए हैं। बदले गए नियम में इस बात का जिक्र किया गया है कि सरकार द्वारा आवंटित किए घर में आपको 5 साल तक रहना जरूरी होगा। अगर आप सरकार की इस शर्त को पूरा नहीं कर पाते हैं, तो आपके आवंटन को निरस्त कर दिया जाएगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पीएम आवास योजना को लेकर बदले गए इन नियमों के बारे में विस्तार से -