फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: अगर लेना चाहते हैं अपना घर तो LIC लाया है सस्ते दरों पर होम लोन, जानें इस स्कीम के बारे में

Tue, 23 Nov 2021 02:53 PM IST
Mishra मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
घर खरीदना हर किसी का सपना होता है। हर व्यक्ति कि यह इच्छा होती है कि अपनी कमाई से एक घर खरीद सके, लेकिन कम आमदनी और ज्यादा खर्चों के कारण ये सम्भव नहीं हो पाता। हमें यदि कोई प्रॉपर्टी खरीदनी होती है तो हमें कहीं न कहीं से लोन लेना पड़ता है। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो LIC आपके लिए मौका लाया है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने सस्ते ब्याज दरों पर होम लोन देने की घोषणा की है। अगर आप एलआईसी से होम लोन लेते हैं तो आपको न्यूनतम ब्याज दर 6.66% देनी होगी। एलआईसी एचएफएल ने जुलाई में 50 लाख रुपये तक के होम लोन के लिए 6.66 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर किया था। कंपनी अलग अलग रेट पर कम सिबिल स्कोर वालों को होम लोन की सुविधा दे रही है। यदि आप किसी के साथ मिलकर होम लोन लेते हैं, जिसका सिबिल स्कोर ज्यादा होगा उसको ही माना जाएगा।
विज्ञापन

2 of 4
LIC
कोई भी ले सकता है ये होम लोन: एलआईसी एच एफ एल के अनुसार, वो सभी व्यक्ति जो किसी भी पेशे से जुड़े हुए हैं और उनका सिबिल स्कोर 700 या उससे ज्यादा है, उन सबके लिए ऋण की सुविधा उपलब्ध है। यह लोन एक सीमित समय के लिए है, जो 22 सिंतबर से 30 नवंबर 2021 तक ही मान्य है।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
कितना मिलेगा लोन: यदि आप एलआईसी एच एफ एल से होम लोन के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आपकी सम्पत्ति का 90 प्रतिशत तक लोन मिल जाएगा। अगर 30 से 75 लाख रुपये तक लोन अप्लाई करते हैं तो आपकी प्रॉपर्टी का 80 प्रतिशत तक लोन मिलेगा। यदि 75 लाख से ज्यादा लेते हैं तो प्रॉपर्टी मूल्य का 75 प्रतिशत मिलेगा।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Twitter
ऐसे में जो लोग अपने नए घर को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए एलआईसी का ये होम लोन काफी सहायक हो सकता है। आप एलाईसी का ये होम लोन लेकर अपने घर खरीदने का सपना पूरा कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें