इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारत में जहां पेट्रोल-डीजल के दामों में आग लगी हुई है, वहीं पड़ोसी देशों में इसकी कीमतें काफी कम हैं। केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा एक्साइज एवं वैट के तौर पर लिए जाने वाले टैक्स की बदौलत देश में पेट्रोल काफी महंगा है।
विज्ञापन
श्रीलंका में सबसे सस्ता पेट्रोल
2 of 6
भारत के पड़ोस में नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान जैसे देश हैं, जहां पर आज की तारीख में पेट्रोल-डीजल के दाम काफी कम कम हैं। श्रीलंका में एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए लोगों को केवल 49.60 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं पाकिस्तान में 50.60 रुपये, नेपाल में 66.60 रुपये और बांग्लादेश में 68.40 रुपये प्रति लीटर है।
विज्ञापन
40 रुपये है डीजल
3 of 6
पड़ोसी देशों में डीजल भी 40 रुपये से नीचे है। सबसे सस्ता डीजल श्रीलंका में 40.3 रुपये प्रति लीटर है। वहीं पाकिस्तान में इसके लिए लोगों को भारत के बाद सबसे ज्यादा पैसा देना पड़ रहा है। यहां पर इसकी कीमत 57 रुपये प्रति लीटर है। बांग्लादेश में 51.70 रुपये और नेपाल में इसके लिए 54.70 रुपये देने पड़ेंगे।
पेट्रोल-डीजल खरीदने पर आमदनी का 20 फीसदी हिस्सा खर्च
4 of 6
भारत में एक आम आदमी पेट्रोल-डीजल को खरीदने के लिए अपनी प्रतिव्यक्ति आय का 20 फीसदी खर्च करता है। इससे लोगों पर इसका असर काफी पड़ता है, क्योंकि यहां पर आय काफी कम है। अमेरिका को छोड़कर विकसित देशों में पेट्रोलियम पर बहुत ज्यादा टैक्स लगाए जाते हैं। इस वजह से उन देशों के नागरिकों पर पेट्रोलियम की ऊंची कीमतों का उतना असर नहीं पड़ता जितना हम भारतीयों पर।