स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां हो गई हैं तो दिल्ली-एनसीआर का तापमान भी बढ़ने लगा है। ऐसे में गर्मी से राहत पाने और परिवार के साथ सुकून के पल बिताने के लिए ठंडी जगहों पर घूमने से अच्छा भला क्या हो सकता है। हालांकि अधिक मांग को देखते हुए टूर एंड ट्रेवल कंपनियां ने पैकेज थोड़े महंगे कर दिए हैं लेकिन इसके बाद भी देश व विदेश में घूमने की चाहत है तो अपने बजट में आ सकने वाले शहर को चुन सकते हैं। विदेश घूमने जाने वालों को कुछ कंपनियां छूट भी दे रही हैं।
विज्ञापन
विदेश में थाईलैंड सबसे पसंदीदा जगह
2 of 6
snowfall in uttarakhand
एक टूर एंड ट्रवेल कंपनी के अधिकारी ने बताया कि इंटरनेशनल टूर के लिए थाइलैंड इस समय सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है। यूरोप पैकेज महंगा होने की वजह से लोग थाइलैंड को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं। देश में हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड पहली पसंद बन रहे हैं। पिछले दिनों कश्मीर में एक पर्यटक को पत्थरबाजों द्वारा मार दिए जाने के कारण अधिकतर लोग वहां जाने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रुप में जाने पर होगा फायदा
3 of 6
यदि ग्रुप में घूमने जाते हैं तो इसका फायदा मिलेगा। कई कंपनियां ग्रुप बुकिंग पर ऑफर्स दे रही हैं। इस तरह की बुकिंग में प्रति व्यक्ति न्यूनतम करीब 3 से 4 हजार रुपये की बचत हो रही है।
पैकेज में मिल रहीं ये सुविधाएं
4 of 6
tourist shimla
- दोनों तरफ का एयर टिकट
- बस व टैक्सी की सुविधा
- थ्री और फाइव स्टार होटल की सुविधा
- खाना-नाश्ता
- टूर गाइड
- एयरपोर्ट ट्रांसफर
- दर्शनीय स्थल व शहर भ्रमण
विज्ञापन
विदेश में पैकेज बुकिंग के स्थल
5 of 6
holi in thailand
देश पैकेज कीमत
थाइलैंड 6 दिन 5 रात 35,000
दुबई 5 दिन 4 रात 30 से 35 हजार
बाली 6 दिन 5 रात 42 से 45 हजार
सिंगापुर 5 दिन 4 रात 47 से 50 हजार