फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना 50 रुपये निवेश कर कमाएं दो करोड़ से भी ज्यादा पैसे, ऐसे उठाएं लाभ

Sun, 02 Jun 2019 04:24 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
महंगाई के इस दौर में घर का खर्चा पूरा करना मुश्किल हो जाता है। नौकरी तो सब करते हैं, लेकिन उससे पैसों की कमी पूरी नहीं होती। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम आपको रोजाना सिर्फ 50 रुपये निवेश कर दो करोड़ से भी ज्यादा का फंड इकट्ठा करने का तरीका बता रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
बात जब निवेश की आती है तो हमारे दिमाग में सबसे पहले शेयर बाजार आता है। लेकिन कई लोग शेयर बाजार में निवेश करने से डरते हैं क्योंकि उसमें पैसे डूबने की शंका होती है। इसलिए आजकल लोगों ने सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) में निवेश करना शुरू कर दिया है। एसआईपी के माध्यम से लोगों को मोटा मुनाफा होता है। आइए जानते हैं कि ये काम कैसे करता है और रोजाना सिर्फ 50 रुपये निवेश कर आप करोड़ों रुपये कैसे जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5

ऐसे काम करता है एसआईपी

एसआईपी के माध्यम से आपके लिए अपनी जरूरतें पूरी करना आसान हो जाएगा और आपका भविष्य संवर जाएगा। दरअसल एसआईपी निर्धारित दिन आपकी पसंदीदा म्यूचुअल फंड स्कीम में पहले से तय राशि आपके बैंक खाते से लेकर निवेश कर देता है। भले ही शेयर बाजार में तेजी हो या मंदी, एसआईपी म्यूचुअल फंड में निवेश जारी रखता है। अब जानते हैं कि आप एसआईपी के माध्म से दो करोड़ रुपये कैसे जमा कर सकते हैं। 

4 of 5

रोजाना 50 रुपये निवेश कर कमाएं दो करोड़ ये ज्यादा पैसे 

अगर आप भी एसआईपी के जरिए अपना पैसा बढ़ाने का सोच रहे हैं तो हम आपको रोजाना महज 50 रुपये जमा कर 2.1 करोड़ रुपये की राशि एकत्रित करने का तरीका बताने जा रहे हैं। बीते कुछ सालों में एसआईपी में लोगों को 18 फीसदी तक का रिटर्न मिला है। अगर आप 30 साल तक रोजाना 50 रुपये एसआईपी में निवेश करते हैं तो 18 फीसदी रिटर्न के हिसाब से आपके पास 2.1 करोड़ रुपये जमा हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5

कई कंपनियों में होता है निवेश

एसआईपी में निवेश करने का लाभ यह होता है कि इसमें आपका पैसा अगल-अलग सेक्टर की कंपनियों में निवेश किया जाता है। ऐसे में आपको काफी मुनाफा होता है। बता दें कि एसआईपी सेबी और एएमएफआई द्वारा बनाए गए नियमों के तहत काम करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें