नेशनल पेंशन स्कीम
- फोटो : pixabay
नेशनल पेंशन स्कीम
नेशनल पेंशन स्कीम की शुरुआत केंद्र सरकार ने की थी। इस योजना को शुरू करने के पीछे मुख्य कारण रिटायरमेंट के लिए तैयारी करना था। अगर रिटायरमेंट के लिए अभी से तैयारी करनी है तो पेंशन स्कीम फायदेमंद होगी। रिटायरमेंट के बाद भी किसी व्यक्ति की मासिक आय आती रहे, इस उद्देश्य से एनपीएस की शुरुआत की थी। 500 रुपये निवेश कर भी इस योजना का फायदा उठाया जा सकता है। योजना के तहत रिटायरमेंट के वक्त कर्मचारी को एकमुश्त राशि मिलेगी, जिससे रिटायरमेंट आपको बोझ नहीं लगेगा। पीएफआरडीए एनपीएस से जुड़ने के लिए वन-टाइम पासवर्ड (OTP) सुविधा देता है। ई-हस्ताक्षर के जरिए बिना किसी कागजी दस्तावेज के ऑनलाइन एनपीएस खाता खोला जा सकता है। एनपीएस टियर-1 अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए सालाना न्यूनतम योगदान 6,000 रुपये से घटाकर सिर्फ 1,000 रुपये कर दिया गया है। रिटायर होने पर आप पूरी पूंजी का 60 फीसदी तक हिस्सा एकमुश्त टैक्स-फ्री ले सकते हैं और बाकी 40 फीसदी फंड से आजीवन पेंशन ले सकते हैं।