फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Cylinder Price खुशखबर: 809 नहीं, इस महीने सिर्फ नौ रुपये में मिलेगा गैस सिलिंडर, जानिए खास ऑफर के बारे में

Mon, 05 Apr 2021 10:19 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रसोई गैस सिलिंडर - फोटो : pixabay
पिछले कुछ महीनों से देश में रसोई गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान है। हालांकि इसी महीने जनता को थोड़ी राहत मिली है। अप्रैल 2021 से इंडियन ऑयल लिमिटेड ने घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 10 रुपये की कमी की है। कटौती के बाद एक अप्रैल से दिल्ली में एक एलपीजी सिलिंडर की कीमत 809 रुपये है। अब पेटीएम अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आया है। इसके तहत ग्राहकों को 809 रुपये नहीं, बल्कि केवल नौ रुपये में गैस सिलिंडर मिल सकता है। 

आइए जानते हैं इसके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
पेटीएम - फोटो : amarujala
दरअसल पेटीएम ने कैशबैक ऑफर की शुरुआत की है, जिसके तहत अगर आप गैस सिलिंडर बुक करते हैं, तो आपको 800 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। पेटीएम का यह ऑफर 30 अप्रैल 2021 तक उपलब्ध है। यानी आप इस पूरे महीने इसका लाभ उठा सकते हैं।

आइए जानते हैं ऑफर के नियम और शर्तों के बारे में।
विज्ञापन

3 of 5
रसोई गैस सिलिंडर - फोटो : pixabay
ध्यान रहे कि ये ऑफर सिर्फ उन्हीं ग्राहकों के लिए है जो पहली बार एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग और पेमेंट दोनों पेटीएम से करेंगे। योजना के तहत, जब आप सिलिंडर की बुकिंग और पेमेंट करेंगे, तो आपको एक स्क्रैच कार्ड मिलेगा, जिसकी कैशबैक वैल्यू 800 रुपये तक की होगी। ये ऑफर अपने आप ही पहले LPG सिलिंडर की बुकिंग पर अप्लाई हो जाएगा। इसकी एक शर्त है कि ये ऑफर कम से कम 500 रुपये के पेमेंट पर ही अप्लाई हो सकेगा। कैशबैक की राशि 10 रुपये से लेकर 800 रुपये तक हो सकती है। इस स्क्रैच कार्ड को आपको सात दिनों के अंदर खोलना होगा, इसके बाद इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

4 of 5
रसोई गैस सिलिंडर - फोटो : pixabay
अगर आप भी इसका लाभ उठाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आप अपने पेटीएम एप में शो मोर पर क्लिक करें। फिर रिचार्ज एंड पे बिल्स पर क्लिक करें। इसके बाद आपको बुक अ सिलिंडर का विकल्प दिखेगा। यहां आप अपने गैस प्रोवाइडर को सेलेक्ट करें। बुकिंग से पहले ग्राहकों को FIRSTLPG का प्रोमो कोड डालना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रसोई गैस सिलिंडर - फोटो : iStock
लगातार बढ़ रहे थे दाम
उल्लेखनीय है कि फरवरी 2021 में एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में तीन बार बढ़ोतरी हुई थी। चार फरवरी को एलपीजी के दाम 25 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ाए गए थे, इसके बाद 14 फरवरी को 50 रुपये और 25 फरवरी को एक बार फिर 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। ऐसे में ग्राहकों को इस ऑफर से काफी फायदा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें