फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सिर्फ एक रुपये में खरीदें ये सभी सरकारी स्कीम, आपको होगा मोटा मुनाफा

Sun, 14 Apr 2019 04:26 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अगर आप कोई सस्ती और अच्छी पॉलिसी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद लाभदायक हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी स्कीम के बारे में बताएंगे जिनके लिए आपको केवल एक रुपये देने होंगे लेकिन तब भी आपको इन स्कीम से आपको मोटा मुनाफा होगा। जी हां, ये बात एक दम सच है कि आप मात्र एक रुपये के निवेश से भी बेहतरीन इंश्योरेंस पॉलिसी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं इन सभी के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : www.pexels.com

सरकार की ये खास योजना

भारत सरकार जनता को बेहतर सुविधा देने के लिए बेहद सस्ती और लाभदायक योजना प्रदान करती है। सरकार की इस योजना का नाम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सरकार की इस योजना का प्रीमियम एक रुपये और 12 रुपये है, जो आपके बैंक खाते से कटते हैं। 

योजना के तहत अगर किसी कारण से आपकी मृत्यु हो जाती है तो आपको दो लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलता है। वहीं अगर किसी कारण से आपके दोनों हाथ, या दोनों पैर टूट जाते हैं या अपकी दोनों आंखों की रोशनी चली जाती है, तो भी आपको दो लाख रुपये का कवर मिलता है। इतना ही नहीं, अगर किसी दुर्घटना में आपकी एक आंख की रोशनी जाती है या आपका एक हाथ या पैर टूट जाता है, तो इस योजना के तहत आपको एक लाख रुपये का कवर मिलता है।  
विज्ञापन

3 of 4

भारतीय रेलवे की अनोखी पॉलिसी

सिर्फ सरकार ही नहीं, बल्कि साल 2018 में भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने अपने यात्रियों के लिए एक खास स्कीम की शुरुआत की थी। आईआरसीटीसी के मुताबिक एक अक्टूबर 2018 से एक यात्री का प्रीमियम एक रुपये से भी कम, यानि केवल 49 पैसे है। स्कीम के तहत अपनी टिकट बुक करने के बाद आपको स्कीम से जुड़ी सभी जानकारी दे दी जाती है। 

बता दें कि ये स्कीम पांच साल तक के सभी बच्चों के लिए अनिवार्य है और इसके तहत आपको अधिकतम 10 लाख रुपये का कवर मिलता है।  
विज्ञापन

4 of 4

ओला की खास स्कीम

सिर्फ सरकार और भारतीय रेलवे ही नहीं, बल्कि साल 2018 में ओला ने भी एक खास किस्म की इंश्योरेंस पॉलिसी की शुरुआत की थी, जिसका प्रीमियम मात्र एक रुपये है। ओला की इस स्कीम के तहत आप जितनी बार भी ओला से सफर करेंगे, उतनी बार ही आपको एक रुपये प्रीमियम के तौर पर देना होगा। अगर आप ये इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते हैं तो आपको पांच लाख रुपये का कवर मिलेगा। धयान दें कि अगर आपके साथ कोई दुर्घटना घटती है, तभी आपको ये कवर मिलेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें