फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सरकारी स्कीम में करेंगे निवेश तो दोगुना हो जाएगा आपका पैसा, ये है पूरी डिटेल

Sun, 14 Apr 2019 11:37 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
महंगाई के इस दौर में हर कोई अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहता है। सभी लोग अपना पैसा बढ़ाने का प्रयास करते रहते हैं। ऐसे में हम आज आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करने से नौ साल और दस महीने में आपका पैसा दोगुना हो जाएगा। आइए जानते हैं कि आप इस स्कीम का लाभ कैसे उठा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : www.pexels.com
पोस्ट ऑफिस के किसान विकास पत्र के जरिए आप अपना पैसा दोगुना कर सकते हैं। बता दें कि किसान विकास पत्र इंडिया पोस्ट से खरीदा गया एक तरह का सर्टिफिकेट होता है। दरअसल साल 1988 में इंडिया पोस्ट ने इस स्कीम को लांच किया था। तब इस स्कीम से लोगों को काफी फायदा हुआ था और उन्हें यह स्कीम बेहद पसंद आई थी इसलिए साल 2014 में इस स्कीम को फिर लांच कर दिया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपको नजदीकी पोस्ट ऑफिस से किसान विकास पत्र खरीदना होगा और एक हजार रुपये की न्यूनतम रकम जमा करनी होगी। स्कीम की खास बात ये है कि इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। इस स्कीम का लॉक इन पीरियड 30 महीने है। इसका मतलब ये हुआ कि इस स्कीम के तहत किए गए निवेश और लाभ की रकम आप 30 महीने बाद ही निकाल सकेंगे।

4 of 5
किसान निवेश पत्र के तहत किए गए निवेश पर आपको एक तय ब्याज मिलेगा। इतना ही नहीं, इस स्कीम के माध्यम से आप लोन भी ले सकते हैं। सभी बैंक लोन देने के लिए वैध कोलेटरल मानते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस स्कीम की मैच्योरिटी पर जब आप पूरी रकम निकालेंगे तो आपको किसी प्रकार का टैक्स भी नहीं देना होगा। इस लिहाज से देखें तो यह निवेश का बेहतर विकल्प है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें