फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज धनतेरस पर सस्ते में खरीदें सोना, जल्द उठाएं इस सरकारी योजना का लाभ

Fri, 13 Nov 2020 01:03 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड - फोटो : pixabay
धनतेरस और दिवाली के समय में सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। हर भारतीय परिवार में इस त्योहारी मौसम में बहुत छोटे पैमाने पर ही सही, लेकिन सोने की खरीद की परंपरा है। इस दौरान कुछ लोग निवेश के लिहाज से भी सोना खरीदते हैं। एक ओर जहां सोने की कीमत पिछले कई दिनों से बढ़ रही है, वहीं केंद्र सरकार ने जनता को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिनों के लिए होती है और आज धनतेरस का दिन निवेश का आखिरी दिन है। इसलिए अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो देर ना करें। इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट के साथ और कई लाभ मिलेंगे।

आइए जानते हैं इस योजना के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
सोना - फोटो : pixabay
सस्ते में सोना खरीदने का आखिरी दिन आज
योजना के तहत निवेश करने की अवधि नौ नवंबर 2020 से शुरू हो गई थी और 13 नवंबर 2020 यानी आज इसका आखिरी दिन है। सरकार की ओर से योजना में निवेश के लिए पांच दिन तक का समय दिया गया था। सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह वित्त वर्ष 2020-21 की आठवीं श्रृंखला है। पहली श्रृंखला 20 अप्रैल 2020 से शुरू होकर 24 अप्रैल 2020 को समाप्त हुई थी। 

अगली स्लाइड में जानते हैं इसके तहत सोने की कीमत क्या है।
विज्ञापन

3 of 5
सोना - फोटो : pixabay
इतनी है सोने की कीमत 
योजना के तहत आप 5,177 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 51,770 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है, तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। यानी ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 5,127 रुपये का पड़ेगा। ऐसे में आपको 51,270 रुपये में 10 ग्राम सोना मिल जाएगा। 

अगली स्लाइड में जानते हैं आप इसकी खरीदारी कहां से कर सकते हैं और कैसे आपको आयकर छूट मिलेगी।

4 of 5
सोना - फोटो : pixabay
यहां से कर सकते हैं निवेश
भारत सरकार की ओर से ये बॉन्ड रिजर्व बैंक जारी करता है। गोल्ड बॉन्ड आप बैंकों, डाकघरों, एनएसई और बीएसई के अलावा स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के जरिए भी खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें: काम की खबर: आज धनतेरस पर जानिए सोने में निवेश के चार तरीके, होगा मुनाफा

इतना मिलेगा ब्याज
गोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता अवधि आठ साल की होती है और इस पर सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है। बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज निवेशक के टैक्स स्लैब के अनुरूप कर योग्य होता है, लेकिन इस पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोना - फोटो : pixabay
इतना होना चाहिए न्यूनतम निवेश 
बॉन्ड का अंकित मूल्य 999 शुद्धता वाले सोने के लिए पिछले तीन कामकाजी दिवसों में साधारण औसत बंद भाव (इंडिया बुलियन एंड जूलर्स एसोसिशन द्वारा प्रकाशित) मूल्य पर आधारित है। न्यूनतम स्वीकार्य निवेश एक ग्राम सोना और अधिकतम चार किलो प्रति व्यक्ति है। हिंदु अविभाजित परिवार के लिए भी निवेशक की अधिकतम सीमा चार किलो है। न्यास और उस तरह की इकाइयों के लिए यह 20 किलो है। सरकार ने बजट में सोने पर आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया था। साथ ही वैश्विक स्तर पर बढ़ी लिवाली से सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में सरकारी योजना के तहत सोना खरीदने से आपको फायदा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें