पेटीएम IPO की बिडिंग डेट की शुरुआत हो चुकी है। कहा जा रहा है कि ये भारत का सबसे बड़ा आईपीओ होने वाला है। इसका इश्यू साइज 18,300 करोड़ रुपये का है। अगर कंपनी अपने इस लक्ष्य को प्राप्त कर लेती है, तो ये अब तक का देश का सबसे बड़ा आईपीओ बन जाएगा। ऐसे में बड़े पैमाने पर लोग इस आईपीओ में अपने पैसों को निवेश कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इसकी बिडिंग डेट 8 नवंबर 2021 से 10 नवंबर 2021 तक चलेगी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस आईपीओ से निवेशकों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। कंपनी के शेयर का प्राइस बैंड 2080-2150 तय किया गया है। कंपनी के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग में निवेश करने की अंतिम तारीख 10 नवंबर है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप अपने बैंक के जरिए कैसे पेटीएम आईपीओ में निवेश कर सकते हैं? इसमें निवेश करने के लिए आपका डीमैट अकाउंट का होना जरूरी है।