भारत में एक बड़ी आबादी केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही मुफ्त राशन सुविधा का लाभ उठा रही है। भारत के कुछ राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, दिल्ली में दी जा रही फ्री राशन सुविधा को बढ़ा दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश में मार्च तक राशन कार्ड धारकों को चावल, गेहूं, दाल वा चीनी मुफ्त में दिया जाएगा। ऐसे में इसका सीधा लाभ भारत के अधिकांश गरीब लोगों को पहुंचेगा। वहीं दूसरी तरफ पिछले लंबे समय से ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें उपभोक्ताओं को राशन देते वक्त राशन डीलर उनको पूरा राशन नहीं देते या राशन का वितरण करते समय आनाकानी करते हैं। ऐसे में कई लोग परेशान हो जाते हैं और उन विकल्पों की तलाश करते हैं, जिनके जरिए वे राशन डीलर की शिकायत कर सकें। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि आप कैसे और किस तरह अपने भ्रष्ट राशन डीलर की शिकायत कर सकते हैं?