फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Online Money Fraud: भूलकर भी न करें ये पांच गलतियां, वरना आपका ई वॉलेट हो जाएगा खाली

Mon, 06 Dec 2021 02:12 PM IST
राजेश मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड से कैसे बचें - फोटो : istock
आज शहरों से लेकर गांवों तक ऑनलाइन भुगतान करने का चलन बढ़ गया है। लगभग हर किसी के पास स्मार्टफोन है और उसमे अलग अलग कंपनियों के ऑनलाइन भुगतान करने के लिए ऐप्स। हर दुकान. मॉल, होटल्स, रेस्ट्रोरेन्ट, शॉपिंग मॉल हर जगह आपको एक QR कोड वाला बोर्ड मिल जाएगा। बस जेब से अपना फोन निकाला पेमेंट ऐप खोला और QR कोड पर स्कैन करके दुकानदार को पेमेंट कर दिया। ऑनलाइन पेमेंट से सुविधाएं भी बढ़ी और कैश के भरोसे रहने की आदत भी कम हो गई है। इससे अब बैंक में या एटीएम पर लाइन भी लगनी कम हो गई है। ऑनलाइन पेमेंट के अपने कुछ फायदे हैं तो नुकसान भी हैं। अक्सर शिकायत आती है की हैकर्स ने किसी न किसी के बैंक अकाउंट से पैसे उड़ा दिए, हालांकि साइबर क्राइम में ये तुरंत पकड़ में भी आ जाता है लेकिन कभी कभी खाताधारक को काफी नुकसान उठाना पड़ जाता है। अगर आप भी ऑनलाइन पेमेंट ज्यादा करते हैं तो सावधान हो जाइए। आइए जानें की वो कौन सी गलतियां है जिससे हमारे ई वॉलेट से पैसे अपने आप गायब हो जाते हैं-
विज्ञापन

2 of 6
ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड से कैसे बचें - फोटो : iStock
बैंक से जुड़े हुए कोई भी पिन कोड को साझा न करें 

सबसे जरूरी बात यह है की आप अपने बैंकिंग पासवर्ड, आईपिन,एटीएम पिन,यूजर नेम,पेमेंट ऐप का पिन किसी के साथ बिलकुल भी शेयर न करें। ये सूचनाएं बेहद गोपनीय होती हैं। इनको साझा करने के लिए बैंक भी मना करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड से कैसे बचें - फोटो : iStock
बैंक डिटेल किसी को न बताएं 
 
कभी भी किसी के साथ भी अपनी बैंक डिटेल को साझा न करें। ऐसा करना आपके लिए नुकसान देह हो सकता है। किसी को भी अपने डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड,का पिन और इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड भूल कर भी किसी के साथ साझा न करें। अक्सर लोग अपने कार्ड पर उसका कोड लिख देते हैं जो की बहुत जोखिम भरा हो सकता है,कोई भी इसका गलत फायदा उठा सकता है। 

4 of 6
ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड से कैसे बचें - फोटो : iStock
 अनजाने नंबर से आई कोई भी फाइल को डाउनलोड न करें 
 
अनजाने नंबर से आई कोई भी मीडिया फाइल या कोई लिंक को डाउनलोड करने से बचें। ऐसा करने से आपका बैंक अकाउंट हैक हो सकता है और आपका पैसा किसी दूसरे के खाते में ट्रांसफर हो सकता है। अनजाने नंबर से दुरी बनाएं ये आपके ई वॉलेट की सेहत के लिए अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड से कैसे बचें - फोटो : istock
फोन हिस्ट्री को डिलीट करना न भूलें 

अगर आप अपने फोन को बेचना चाहते हैं या किसी अन्य को कुछ दिनों के लिए उपयोग करने के लिए देना चाहते हैं। ऐसा करने से पहले आप अपने सभी जरूरी फाइल्स को डिलीट करना न भूलें। अपने पेमेंट्स ऐप्स को डिलीट करना और उनकी हिस्ट्री को भी हटाना न भूलें। क्योंकि यह आपके लिए जोखिम भरा हो सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड से कैसे बचें - फोटो : iStock
हमेशा सुरक्षित बैंकिंग की सुविधा का उपयोग करें 

अगर आप ऑनलाइन पेमेंट या इंटरनेट बैंकिंग को ज्यादा उपयोग करते है तो हमेशा यह ध्यान रखें की अपने ही स्मार्टफोन या मोबाइल का उपयोग करें। ऐसा न करना आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकता है। अगर आप किसी अन्य की डिवाइस पेमेंट या नेट बैंकिंग के लिए उपयोग करते हैं तो हैकर्स इसको ट्रेस कर सकते हैं और आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें