फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज चंद रुपयों में आधार कार्ड में बदलवाएं फोटो

Sun, 22 Jan 2017 02:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
aadhar card
आधार कार्ड बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट है। कार्ड बनने के बाद अन्य डिटेल्स तो सही हो जाती हैं लेकिन खराब तरीके से ली गई या पुरानी फोटो में चेंज नहीं हो पाता था। लोगों को फोटोग्राफ चेंज न हो पाने की वजह से कई बार आधार कार्ड वैलिड नहीं हो पाता था। 

अब आप अपने खराब फोटो को भी चेंज करा सकते हैं, जिसके लिए आपको बताए जा रहे प्रोसेस को पूरा करना होगा। फोटो चेंज या अपडेट कराने के लिए आपको मात्र 15 रुपए खर्च करने होंगे, जिसके बाद आपको कलर फोटो वाला आधार कार्ड मिल जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

फोटो चेंज करवाने के लिए करना होगा ये प्रोसेस

2 of 6
- फोटो : Reuters
सबसे पहले आपको आधार कार्ड सेंटर पर जाना होगा। अगर आधार कार्ड नहीं पहुंच पाया है तो आप अपना इनरोलमेंट नंबर लेकर वहां जाएं। सेंटर पर पहुंचकर आपको फिर से आधार कार्ड फॉर्म भरना होगा। 

इस फॉर्म में अपना आधार नंबर भी देना होगा। फॉर्म भरने के बाद आपको फिर से अपनी अंगुलियों व आंखों की स्‍कैनिंग के साथ फोटो खिंचवानी होगी। अगर फोटो सही न आए तो आप दुबारा से फोटो खिंचवा सकते हैं। 

इसके बाद आपकी सारी जानकारी आधार कार्ड के बंगलुरू सेंटर को भेज दी जाएगी, जिसके बाद आपका डाटा प्रोसेस होगा और नई फोटो के साथ आपका आधार कार्ड दो हफ्ते के अंदर आपके घर पहुंच जाएगा। इसके लिए आपको मात्र 15 रुपए खर्च करने होंगे, क्योंकि आधार कार्ड केवल एक बार फ्री बनता है। बॉयोमेट्रिक डीटेल चेंज कराने के लिए सेंटर पर पैसे खर्च करने होंगे।
विज्ञापन

बच्चे के आधार कार्ड में भी करा सकते हैं करेक्शन

3 of 6
- फोटो : UIADI
आप अपने बच्चे के आधार कार्ड में भी करेक्शन करा सकते हैं। 0-5 साल के बच्चे का आधार कार्ड बन जाता है, लेकिन उसका बॉयोमेट्रिक अपडेट नहीं लिया जाता है।पहले कार्ड में माता-पिता का एड्रेस लिया जाता है, जिससे आधार कार्ड बन जाता है। जब बच्चे की उम्र 5 साल से ऊपर हो जाती है, तब बॉयोमेट्रिक अपडेट होता है। फिर 15 साल और 18 साल पूरा कर लेने पर बच्चे के कार्ड में फोटो अपडेट किया जाता है।

पोस्ट के माध्यम से करा सकते हैं आधार कार्ड में चेंज

4 of 6
aadhar card
अगर आपके घर या फिर ऑफिस में ऑनलाइन अपडेशन की सुविधा नहीं है और आप अपने आधार कार्ड की डीटेल्स को  पोस्‍ट के जरिए भी चेंज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको आधार कार्ड अपडेशन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने के बाद आपको अपने डॉक्यूमेंट्स अटेस्ट करने होंगे और आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी डॉक्यूमेंट्स के साथ लगानी होगी।
विज्ञापन

5 of 6
aadhar card
​इसके बाद आपको अपना फॉर्म आधार के रीजनल ऑफिस में भेजना होगा। UIDAI के भारत में 6 रीजनल ऑफिस हैं, जिनकी जानकारी आपको इसकी वेबसाइट से मिल जाएगी। रीजनल ऑफिस में फॉर्म भेजने के बाद आपका कार्ड दो से तीन हफ्ते के भीतर अपडेट होकर के आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन नहीं होता है फोटो में करेक्शन

6 of 6
- फोटो : PTI
आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि तो ऑनलाइन अपडेट हो जाता है लेकिन फोटो का करेक्शन नहीं हो पाता था। एक बार आधार कार्ड बन जाने के बाद जो फोटो कार्ड में प्रिंट होकर के पहले आती थी वो ही रहती थी। फोटो को चेंज करने के लिए यूनीक आईडेंटीफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने पहले कोई पहल नहीं की थी क्योंकि फोटो बायोमेट्रिक डिटेल में दर्ज होती है, जबकि नाम, पता आदि डेमोग्राफिक डिटेल होती है जिसको कोई भी व्यक्ति आसानी से ऑनलाइन चेंज कर सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें