राष्ट्रीय पेंशन स्कीम को लेकर कई लोग उत्साहित दिख रहे हैं। बड़ी संख्या में नागरिक इस योजना के साथ जुड़कर इसका लाभ उठाना चाहते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी अपने स्तर पर लोगों को इस योजना के साथ जोड़ने के लिए कई प्रयास कर रहा है। वह विभिन्न जगहों पर स्कीम को लेकर जागरूकता अभियान चला रहा है। एसबीआई का उद्देश्य है कि बड़ी संख्या में लोग राष्ट्रीय पेंशन योजना से जुड़ कर इस स्कीम का लाभ उठाएं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने स्तर पर भी कई लाभ इस योजना से जुड़ने वाले लोगों को दे रहा है। इसके अलावा बैंक ग्राहकों और कामगारों को भी राष्ट्रीय पेंशन योजना के साथ जोड़ने के लिए कई दिशाओं में काम कर रहा है। उसने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि अगर आप इस स्कीम को चुनते हैं, तो बैंक की तरफ से आपको कई अतिरिक्त लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे इसमें अप्लाई कर सकते हैं -