मौजूदा दौर में क्रिप्टोकरेंसी, निवेश के एक नए विकल्प के रूप में उभरा है। बीते कुछ सालों में क्रिप्टोकरेंसी के मार्केट कैप में एक एक्सपोनेंशियल ग्रोथ देखने को मिली है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते कई निवेशकों को क्रिप्टो के जरिए जबरदस्त मुनाफा अर्जित हुआ। हालांकि क्रिप्टोकरेंसी के अपने फायदे और नुकसान हैं। इन्हें किसी अन्य मुद्रा की अपेक्षा ज्यादा सिक्योर माना जाता है। इन पर देश की मुद्रास्फीति का कोई असर नहीं पड़ता है। ये लोगों की, लोगों के द्वारा और लोगों के लिए वाली करेंसी है।
क्रिप्टो एक विक्रेंद्रिक्रित मुद्रा है और यही चीज इसको काफी खास बनाती है। वहीं दूसरी तरफ इसके कई डार्क पहलू भी हैं। आज बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल गैर कानूनी चीजों को अंजाम देने के लिए किया जा रहा है। भले ही क्रिप्टो एक विकेंद्रित मुद्रा है, लेकिन इस पर कुछ संस्थाओं और बड़े लोगों का नकारात्मक असर पड़ता है। वे अधिक मात्रा में पैसों को पंप और डंप करके इसके मार्केट को नकारात्मक ढंग से प्रभावित करते हैं। ऐसे में अगर आप भी क्रिप्टोकरेंसी में पैसों को निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं -