फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सुरक्षा योजना: हर महीने 1411 रुपये जमा करके आप कमा सकते हैं 35 लाख रुपये, जानिए क्या है स्कीम

Wed, 20 Oct 2021 05:40 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रुपये - फोटो : pixabay
एक अच्छा निवेश हमेशा एक अच्छा रिटर्न लेकर आता है। बीते कुछ सालों से कई लोग बैंकों में पैसा जमा करने की बजाए उसको स्टॉक, म्यूचुअल फंड, क्रिप्टो आदि जगहों पर इन्वेस्ट कर रहे हैं। हालांकि इस क्षेत्र में निवेश करना थोड़ा रिस्की जरूर होता है। हां अगर इस बीच मार्केट अच्छी परफॉर्म करे तो एक अच्छा रिटर्न भी लोगों को मिलता है। वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे भी लोग हैं, जो बिना जोखिम लिए अपने पैसों को निवेश करने के दूसरे विकल्पों की तलाश करते हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको भारतीय पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें निवेश करने के बाद आप एक अच्छा रिटर्न कमा सकते हैं। इंडियन पोस्ट की इस स्कीम का नाम ग्राम सुरक्षा योजना है। इस स्कीम में इन्वेस्ट करने के बाद आप बिना जोखिम लिए एक अच्छा रिटर्न कमा सकते हैं। भारत में कई लोग ग्राम सुरक्षा योजना को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
ग्राम सुरक्षा योजना - फोटो : pixabay
ग्राम सुरक्षा स्कीम को कोई भी भारतीय नागरिक खरीद सकता है। इसके लिए उसकी आयु 19 से 55 वर्ष के बीच की होनी चाहिए। इस स्कीम में 10,000 से लेकर 10 लाख तक का निवेश किया जा सकता है। इसका प्रीमियम आप मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक या वार्षिक भर सकते हैं। प्रीमियम के भुगतान के लिए आपको 30 दिन की छूट मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
ग्राम सुरक्षा योजना - फोटो : PTI
इस पॉलिसी को खरीदने के बाद आप लोन का लाभ भी ले सकते हैं। हालांकि पॉलिसी को खरीदे जाने के 4 साल बाद ही लोन लिया जा सकता है। इस स्कीम के तहत यदि आप 19 साल की उम्र में 10 लाख रुपये की ग्राम सुरक्षा योजना खरीदते हैं, तो 55 साल के लिए आपको हर महीने 1515 रुपये प्रीमियम भरना होगा। 

4 of 5
ग्राम सुरक्षा योजना - फोटो : pixabay
वहीं अगर आप 58 साल के लिए इसे खरीदते हैं तो प्रीमियम की रकम 1463 रुपये मासिक अदा करनी होगी। इसके अलावा 60 साल के लिए आपको 1411 रुपये मासिक प्रीमियम भरना होगा। प्रीमियम के 55 साल होने पर स्कीम के ग्राहकों को 31.60 लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ग्राम सुरक्षा योजना - फोटो : pixabay
वहीं 58 साल पूरे होने पर उसको 33.40 लाख रुपये और 60 साल होने  पर 34.60 लाख का मैच्योरिटी बेनिफिट मिलेगा। ऐसे में ये स्कीम आपकी वृद्धावस्था में काफी मददगार साबित होने वाली है। ग्राम सुरक्षा योजना के अंतर्गत ये रकम व्यक्ति के 80 वर्ष के होने पर उसको सौंप दी जाती है। वहीं अगर व्यक्ति की मृत्यु हो गई है, तो ये राशि व्यक्ति के कानूनी उत्तराधिकारी को मिलती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें