आज के समय में आधार एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज बन गया है। बैंक से जुड़ा कोई भी काम हो या सिम कार्ड लेना हो, घर खरीदना हो या कार खरीदनी हो, हर काम में आधार की जरूरत पड़ती ही है। इसलिए आधार कार्ड आपके पास होना ही चाहिए और सबसे जरूरी बात कि आपका आधार अपडेट होना चाहिए। यूआईडीएआई ने आधार कार्ड के फ्रॉड से बचने के लिए यह नसीहत दी है कि कार्ड होल्डर हमेशा आधार में अपना मोबाइल नंबर अपडेट रखें, क्योंकि अगर मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होगा तो आधार से होने वाले फ्रॉड के बारे में आपको जानकारी ही नहीं मिल पाएगी और आप शिकायत भी नहीं कर पाएंगे। वैसे तो आधार बनवाते समय ही ईमेल आईडी से लेकर मोबाइल नंबर और पता, हर चीज की जानकारी देनी होती है और बाद में आप उसमें बदलाव भी कर सकते हैं, जिसे अपडेट कराना कहा जाता है।