फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office Internet Banking: आप भी उठा सकते हैं पोस्ट ऑफिस इंटरनेट बैंकिंग सुविधा का लाभ, ऐसे करें अप्लाई

Thu, 09 Dec 2021 04:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
हम अपना जीवन व्यापन करने के लिए पैसे कमाते हैं, ताकि हम अपनी जरूरतों को पूरा कर सके। वहीं, कई लोग अपनी जमा पूंजी को बैंक में जमा करते हैं, ताकि अपनी जरूरत के हिसाब से वो थोड़ा-थोड़ा करके पैसे को निकाल सके। वहीं, इस पैसे पर बैंक उन्हें ब्याज भी देता है। इसके अलावा बैंक से मिलने वाली सुविधाओं का भी लोग लाभ उठाते हैं। जैसे- एटीएम कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग आदि। ठीक बैंक की तरह ही लोग पोस्ट ऑफिस में भी अपना सेविंग अकाउंट खुलवाते हैं और यहां मिलने वाली सुविधाओं का लाभ भी लेते हैं। पोस्ट ऑफिस भारत सरकार का है, जो ग्राहकों को कई लाभ देता है। लेकिन क्या आप इसके इंटरनेट बैंकिंग का लाभ उठाते हैं? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको इसके लिए अप्लाई करने का तरीका बताते हैं। बस इसके लिए ग्राहक के पास वैलिड, एक्टिव, सिंगल या जॉइंट बचत खाता होना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इसके प्रोसेस के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
फॉलो करें ये प्रोसेस:

स्टेप 1
  • नेट बैंकिंग का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले अपनी होम ब्रांच जाकर प्री-प्रिंटेड आवेदन फॉर्म भरना है। इसके साथ में आपको सभी जरूरी दस्तावेज भी लगाने हैं, और फिर फॉर्म को जमा कर देना है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
स्टेप 2
  • जैसे ही आपका फॉर्म आगे प्रोसेस होगा, तो फिर आपके रिजस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस आएगा। इसमें आपको एक लिंक दिया होगा, जिस पर क्लिक करके आपको इस पेज पर जाना है और फिर न्यू यूजर एक्टिवेशन वाले विकल्प पर क्लिक करना है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्टेप 3
  • अब यहां मांगी गई सभी जरूरी जानकारी आपको भरनी है। इसके बाद आपको अपना इंटरननेट बैंकिंग लॉगिन का पासवर्ड और पैसों के लेनदेन में इस्तेमाल होने वाला पासवर्ड भी बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
स्टेप 4
  • अब आपके यहां कुछ सवाल पूछे जाएंगे, जिनके जवाब आपको दर्ज करने हैं। ये सुरक्षा की दृष्टि से किया जाता है। इसके बाद आप अपनी इंटरनेट बैंकिंग सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें