सरकार द्वारा कई तरह की ऐसी योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनका फायदा आम नागिरक को मिलता है। वहीं, कई योजनाओं में समय-समय पर बदलाव भी किए जाते हैं और नई-नई योजनाओं को भी लाया जाता है। देश की बड़ी आबादी को लाभ दिया जा सके, इसके लिए सरकार समय-समय पर जरूरी कदम उठाती रहती है। जैसे- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना को ही ले लीजए। ये एक बीमा योजना है, जिसमें केंद्र सरकर द्वारा लोगों को लाभ दिए जाते हैं। इसमें प्रीमियम बेहद कम होता है, और इस योजना के तहत लाभ अच्छा मिलता है। लेकिन अब भी ज्यादातर लोग इस योजना के बारे में नहीं जानते हैं या फिर उन्हें इसके बारे में बेहद कम जानकारी है। जबकि ये काफी काम की योजना है। ऐसे में अगर आप भी प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में जानना चाहते हैं या इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।