फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: इस बिजनेस से आप हर महीने कमा सकते हैं 2 लाख रुपये, सरकार देगी 90 प्रतिशत तक सब्सिडी

Fri, 29 Oct 2021 03:36 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
अगर सोच समझकर और प्लानिंग के साथ किसी बिजनेस को स्टार्ट किया जाए, तो उसके सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। वहीं अगर जब आपके बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए सरकार भी आगे आए तो आप एक मोटा मुनाफा अपने व्यापार से कमा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे ही बिजनेस का आइडिया देने वाले हैं, जिसमें आपको सरकार का साथ मिलेगा। आज जिस बिजनेस की बात हम कर रहे हैं, वह पशुपालन से जुड़ा हुआ है। आप बकरी पालन करके एक अच्छी कमाई कर सकते हैं। पशुपालन के इस व्यापार को करने में आपको काफी फायदा होगा। इस बिजनेस को आप बड़ी ही आसानी के साथ अपने घर से शुरू कर सकते हैं। बकरी पालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ के साथ भी जोड़ कर देखा जाता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं बकरी पालन के इस खास बिजनेस के बारे में - 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बकरी पालन को शुरू करने पर सरकार द्वारा आपको पूरी सहायता मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा पशुपालकों को 90 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इसके अलावा भी भारत में अन्य राज्य सरकारें अपने अपने स्तर पर पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए पशुपालकों को सब्सिडी दे रही हैं। अगर आप बकरी पालन शुरू करने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन आपके पास पैसा नहीं है, तो इसके लिए आप अपने नजदीकी बैंक से लोन ले सकते हैं। या फिर आप NABARD से बकरी पालन के लिए लोन ले सकते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बकरी पालन करके आप बाजार से एक मोटी आमदनी कमा सकते हैं। मार्केट में बकरी के दूध और मांस दोनों की काफी अच्छी डिमांड है। ऐसे में आप इन्हें बेच कर खूब सारा लाभ अर्जित कर सकते हैं। बकरी पालन शुरू करने के लिए आपके पास पर्याप्त स्थान, बकरी के लिए चारा, ताजा पानी आदि चीजों की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 बकरियों को पालने पर 2 लाख 16 हजार रुपये तक की कमाई की जा सकती है। वहीं अगर आप मेल वर्जन को पालते हैं तो ये कमाई औसतन करीब 2 लाख रुपये तक हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें