फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cryptocurrency Bill 2021: जानें क्यों खतरनाक है क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना? यहां समझें आसान भाषा में

Wed, 24 Nov 2021 05:14 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जानें क्यों खतरनाक है क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना - फोटो : istock
भारत सरकार अपने शीतकालीन सत्र में क्रिप्टोकरेंसी के रेगुलेशन को लेकर बिल लाने जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि सरकार द्वारा प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी को बैन किया जा सकता है। हालांकि इस बात को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। कोरोना काल के बाद भारत में क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टिंग को लेकर क्रेज काफी बढ़ा है। बीते एक साल के डाटा को देखें तो क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट में भारत के निवेशकों की संख्या में एक एक्सपोनेंशियल ग्रोथ देखने को मिली है। ऐसे में निवेश के इस नए मंच को लेकर विश्व भर में कई सवाल खड़े हुए हैं। कई लोग इसे जुआ बता रहे हैं, तो कई इसे भविष्य की मुद्रा। हालांकि इसको लेकर लोगों के अपने तर्क और अपने जवाब हैं। क्रिप्टों में निवेश करना कितना जायज है और कितना नहीं इसे लेकर कई लोगों की अलग अलग राय है। कई विशेषज्ञों द्वारा क्रिप्टो निवेश को काफी खतरनाक बताया जा रहा है। आज हम इसी के बारे में जानेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
जानें क्यों खतरनाक है क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना - फोटो : pixabay

अमीर व्यक्ति और संस्थाओं का प्रभुत्व

क्रिप्टोकरेंसी एक विकेंद्रित मुद्रा है। इस कारण क्रिप्टो पर किसी राज्य का नियंत्रण नहीं रहता है। ये चीज क्रिप्टो को भले ही खास बनाती है। पर गौर करने वाली बात ये है कि क्रिप्टो करेंसी बाजार पर अमीर लोगों और कुछ संस्थाओं का प्रभुत्व रहता है। वे अपने इंटरेस्ट के मुताबिक बाजार को नकारात्मक रूप से प्रभावित करने का काम करते हैं।  

विज्ञापन

3 of 6
जानें क्यों खतरनाक है क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना - फोटो : pixabay

आतंकवाद, मनी लॉन्ड्रिंग और गैर कानूनी चीजों की तस्करी

डार्क वेब मार्केट में ड्रग्स, हथियारों की खरीदारी और भी कई गैर कानूनी चीजों के व्यापार के लिए क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल किया जाता है। क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग और एक्सटोर्शन के लिए भी बड़े पैमाने पर किया जाता है। 

4 of 6
जानें क्यों खतरनाक है क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना - फोटो : pixabay

पर्यावरण के लिए विनाशक

बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग में भारी मात्रा में इलेक्ट्रिसिटी का उपयोग होता है। एक रिपोर्ट की मानें तो अकेले बिटकॉइन क्रिप्टो की माइनिंग में जितनी इलेक्ट्रिसिटी का उपयोग होता है, उसकी मात्रा अर्जेंटीना देश के बराबर है। क्रिप्टो माइनिंग से पर्यावरण के ऊपर बुरा असर पड़ रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
जानें क्यों खतरनाक है क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना - फोटो : istock

क्रिप्टो व्हेल

क्रिप्टो व्हेल उन इन्वेस्टर्स के लिए एक टर्म है, जो बड़ी मात्रा में क्रिप्टोकरेंसी में अपने पैसों को डंप करके उसकी वैल्यू को बढ़ा देते हैं। वहीं जब वे एक साथ अपने पैसों को निकालते हैं, तो क्रिप्टो की वैल्यू काफी गिर जाती है। इससे छोटे और मध्यम दर्जे के निवेशकों को काफी घाटा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जानें क्यों खतरनाक है क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना - फोटो : pixabay

आर्थिक असमानता

सरकार की स्थापना देश में आर्थिक असमानता को दूर करने के लिए की गई है। उसका मकसद देश में एक सोशलिस्टिक रिफॉर्म को लाना होता है। वहीं कई क्रिप्टो करेंसी में क्रिप्टो व्हेल अपनी पंप एंड डंप रणनीति से छोटे और मध्यम दर्जे के निवेशकों का पैसा निगल जाते हैं। इससे आर्थिक असमानता जन्म लेती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें