फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Credit Card Tips: क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते समय रखें इस बात का ध्यान, भुगतान करने में नहीं होगी परेशानी

Sun, 30 Jan 2022 07:22 PM IST
ज्योति मेहरा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते समय रखें इस बात का ध्यान - फोटो : iStock
भारत में पिछले कुछ सालों में डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा मिला है। लोग ज्यादा से ज्यादा कैशलेस हो रहे हैं। ऐसे में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल भी काफी हद तक बढ़ गया है। क्रेडिट कार्ड की मदद से हम पैसे नहीं होने पर अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। कई बैंक और कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए क्रेडिट कार्ड पर तरह-तरह के ऑफर्स देती रहती हैं। आजकल ज्यादातर लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। इस कारण कई बैंक और ई-कॉमर्स कंपनियां भी ग्राहकों को कई तरह के ऑफर्स देती हैं, जिसका फायदे उठाने के लिए लोग क्रेडिट कार्ड का जमकर इस्तेमाल करते हैं। कभी-कभी इसकी वजह से आगे चलकर परेशानी का सामना भी करना पड़ जाता है। इसलिए क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल हमें हमेशा सोच समझ के करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते समय रखें इस बात का ध्यान - फोटो : iStock
  • क्रेडिट कार्ड का बिल सही समय पर नहीं चुकाने पर आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है। क्रेडिट स्कोर कर्ज अदा करने और आपकी साख नापने का पैमाना होता है। ये क्रेडिट स्कोर से पता चलता है कि ग्राहक ने सही समय पर अपने क्रेडिट कार्ड बिल भरा है या नहीं। आपके हर महीने बिल देने और क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो पर ही क्रेडिट स्कोर निर्भर करता है।
विज्ञापन

3 of 5
क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते समय रखें इस बात का ध्यान - फोटो : Pixabay
  • क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो आपके क्रेडिट कार्ड के हर महीने इस्तेमाल करने की सीमा पर निर्भर करता है। यदि आप क्रेडिट कार्ड का ज्यादा यूज करेंगे तो आपका क्रेडिट कार्ड यूटिलाइजेशन रेशियो उतना ही ज्यादा होगा। अगर आपका ये क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो को 30 प्रतिशत से ज्यादा है तो ये बुरा संकेत है। इससे इस बात का पता चलता है कि आप एक जोखिम वाले ग्राहक हैं और आप कर्ज में डूबे हो सकते हैं।

4 of 5
क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते समय रखें इस बात का ध्यान - फोटो : iStock
क्रेडिट लिमिट बढ़ाकर सही करें क्रेडिट स्कोर
  • वहीं अपने क्रेडिट स्कोर को ठीक करने के लिए आप अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट को बढ़ा सकते हैं। वहीं अगर आपका क्रेडिट लिमिट 1 लाख रुपये है और आपने इसमें 50,000 रुपये तक का इस्तेमाल कर लिया है, तो आपका क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो 50 प्रतिशत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते समय रखें इस बात का ध्यान - फोटो : pixabay
  • इसके अलावा अगर आप अपनी कार्ड की लिमिट को बढ़ा कर 1.7 लाख कर देंगे, तो आपका क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो 29 हो जाएगा। ये आपके लिए सेफ साबित हो सकता है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें