फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mutual Fund SIP: आपके भविष्य को सुरक्षित करेगी ये स्कीम, 7 साल निवेश करने पर मिलेंगे पूरे 50 लाख रुपये

Sun, 30 Jan 2022 01:34 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
अगर आप अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं और निवेश के लिए किसी ऐसे विकल्प की तलाश कर रहे हैं, जहां पर आपको शानदार रिटर्न मिल सके। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर निवेश करके आप महज 7 सालों में 50 लाख रुपये का फंड बना सकते हैं। मैच्योरिटी पर मिलने वाले इन पैसों से आप अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकेंगे।  इसके लिए आपको एक अच्छे म्यूचुअल फंड में अपनी एसआईपी बनानी होगी और उसमें हर महीने निवेश करना है। इसमें निवेश करने के बाद आपको आर्थिक स्तर पर किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। आप एक आत्मनिर्भर जीवन जी सकेंगे। वहीं इन पैसों के जरिए आप भविष्य में आने वाली आर्थिक चुनौतियों का भी सामना कर सकेंगे। म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेश करने के बाद आपको जो पैसे मिलेंगे, उसको  आप अपने दूसरे कार्यों के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 4
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर 7 साल साल निवेश करके कैसे 50 लाख रुपये का फंड बनाया जा सकता है? आइए समझते हैं इसके गणित को। इसके लिए आपको हर महीने 7 सालों तक 40 हजार रुपये म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेश करना है।
विज्ञापन

3 of 4
Mutual Fund SIP - फोटो : pixabay
इस दौरान आपको हर साल 12 प्रतिशत के अनुमानित रिटर्न की उम्मीद करनी है। अगर सात सालों में आपको आपके निवेश पर औसतन 12 प्रतिशत का रिटर्न हर साल मिलता है, तो इस स्थिति में आपका निवेश कंपाउंड इंटरेस्ट के साथ ग्रो होकर 7 सालों में 50 लाख रुपये का फंड बन जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
Mutual Fund SIP - फोटो : iStock
इन पैसों का इस्तेमाल आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के आधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले आपको गहन तौर पर रिसर्च करना चाहिए। इसके अलावा म्यूचुअल फंड एसआईपी में इन्वेस्ट करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। उसके बाद ही आपको यहां निवेश करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें