फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल अंबानी की कौन सी कंपनी पर कितना है कर्ज, जानें इधर

Sun, 23 Jun 2019 04:16 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रिलायंस कम्युनिकेशंस के चेयरमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में अनिल अंबानी अरबपतियों के क्लब से भी बाहर हो गए थे। 2008 में अनिल अंबानी के पास 42 बिलियन डॉलर की संपत्ति थी, जो 11 साल बाद यानी 2019 में घटकर 523 मिलियन डॉलर यानी करीब 3651 करोड़ रुपये हो गई है। बता दें कि इस संपत्ति में गिरवी वाले शेयर की कीमतें भी शामिल हैं। 

अंबानी की कंपनियों पर है इतना कर्ज

व्यापार जगत में एक दशक पहले तक अनिल अंबानी और रिलायंस की तूती बोलती थी। बिजनेस टुडे की खबर के अनुसार, मार्च 2018 में रिलायंस ग्रुप का कुल कर्ज 1.7 लाख करोड़ रुपये था। हाल ही में अनिल अंबानी ने कहा था कि बीते 14 महीनों में उनके समूह ने 35 हजार करोड़ रुपये की देनदारी को चुकाया है। आइए जानते हैं कि अनिल अंबानी की कंपनियों पर कितना कर्ज है।     
विज्ञापन

2 of 4

रिलायंस कम्युनिकेशंस

अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस पर सबसे ज्यादा यानी करीब 50,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। आरकॉम ने सबसे अधिक कर्ज भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से लिया है। वहीं 11 जून तक आरकॉम का बाजार पूंजीकरण 462 करोड़ रुपये था।

रिलायंस होम फाइनेंस

अनिल अंबानी की रिलायंस होम फाइनेंस पर 13,120 करोड़ रुपये का कर्ज है। वहीं, 11 जून तक के आंकड़ों के अनुसार, इस कंपनी का बाजार पूंजीकरण 860 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन

3 of 4

रिलायंस कैपिटल 

रिलायंस कैपिटल पर 46,400 करोड़ रुपये का कर्ज है और 11 जून तक कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2,373 करोड़ रुपये था। 

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर पर 23,144 करोड़ रुपये का कर्ज है और इसका बाजार पूंजीकरण 1708 करोड़ रुपये था। 
विज्ञापन

4 of 4

रिलायंस पावर

इसके साथ ही आपको बता दें कि रिलायंस पावर पर 31,697 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है और 11 जून तक इसका बाजार पूंजीकरण 1,669 करोड़ रुपये था।

रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग

अनिल अंबानी की रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग पर 10,689 करोड़ रुपये का कर्ज है और 11 जून तक इसका बाजार बाजार पूंजीकरण 467 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें