फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Tips: कम निवेश के साथ शुरू करें ये बिजनेस और कमाएं 35 लाख रुपये, सरकार का भी मिलेगा सहयोग

Wed, 17 Nov 2021 02:36 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
एक अच्छी प्लानिंग के साथ अगर किसी बिजनेस की शुरुआत की जाए, तो उसमें जबरदस्त मुनाफा अर्जित होता है। वहीं उस बिजनेस में आपको अगर सरकार का भी साथ मिल जाए, फिर बात ही क्या? इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे खास बिजनेस प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आप कम इन्वेस्टमेंट के साथ एक अच्छी कमाई कर सकते हैं। इस बिजनेस में कम मेहनत और कम पैसों का निवेश करके एक जबरदस्त रिटर्न पा सकते हैं। इसके लिए आपको कड़कनाथ मुर्गों के बिजनेस की शुरुआत करनी होगी। जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश के बाकी हिस्सों में भी कड़कनाथ मुर्गों के बिजनेस को जोर शोर किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के कड़कनाथ मुर्गों को जीआई टैग भी मिला हुआ है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस खास बिजनेस आइडिया के बारे में विस्तार से, जिसमें आप कम निवेश करके जबरदस्त कमाई कर सकते हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
kadaknath murga - फोटो : facebook/Zubair Shaikh
आदिवासी इलाकों में कड़कनाथ मुर्गे को कालीमासी के नाम से जाना जाता है। इस मुर्गे के भीतर कई औषधीय गुण होते हैं। वहीं इसके मांस को सेहत के लिए काफी लाभदायक बताया जाता है। इसी वजह से इस खास मुर्गे की बाजार में काफी मांग है।
विज्ञापन

3 of 5
kadaknath murga - फोटो : facebook/Dream Organics And Goatery
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कड़कनाथ मुर्गों की खेती इतने बड़े पैमाने पर की जा रही है कि वहां का कृषि विज्ञान केंद्र व्यापारियों को इन मुर्गों के चूजे उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। कड़कनाथ मुर्गे का रंग काला होता है। यहां तक कि उनका मांस और खून का भी रंग काला होता है। इसके मांस में आयरन और प्रोटीन की मात्रा काफी अधिक होती है, जो कि स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। 

4 of 5
Kadaknath Chicken - फोटो : अमर उजाला
डायबिटीज के पेशेंट के लिए कड़कनाथ मुर्गे का मांस काफी फायदेमंद होता है। इसकी बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार भी हर स्तर पर इसका व्यापार शुरू करने वाले लोगों की मदद कर रही है। जानकारी के लिए बता दें कि छत्तीसगढ़ में मात्र 53,000 रुपये जमा कराने पर तीन किस्तों में 1000 चूजे, 30 मुर्गियों के शेड और छह महीने तक का मुफ्त दाना दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kadaknath murga - फोटो : facebook/Ravi Rawat
वहीं मुर्गियों की मार्केटिंग, टीकाकरण और स्वास्थ्य की देखभाल का खर्चा भी सरकार उठा रही है। कड़कनाथ मुर्गी के अंडे आसानी से बाजार में 20 से 30 रुपये में बिक जाते हैं। वहीं बात अगर कड़कनाथ मुर्गे की करें, तो इसकी कीमत बाजार में 3 से 4 हजार रुपये है। इस मुर्गे का मांस बाजार में 700 से 1000 रुपये किलो तक बिक रहा है। इस बिजनेस से आप आसानी से 35 लाख रुपये तक की आमदनी कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी एक नए बिजनेस को शुरू करने का प्लान बना रहे हैं, तो कड़कनाथ मुर्गों का बिजनेस सबसे बढ़िया विकल्प है। इसमें आप कम निवेश के साथ एक जबरदस्त मुनाफा अर्जित कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें