फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म टिकट से भी कर सकते हैं रेलयात्रा, बस देने होंगे इतने पैसे

Mon, 28 Oct 2019 11:10 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भारतीय रेलवे कई सेवाएं देती है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि हमें रेलवे की सुविधाओं के बारे में पता ही नहीं होता। आज हम आपको रेलवे की एक ऐसी ही सुविधा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके तहत ट्रेन की टिकट बुक करने के लिए आपको लंबी लाइनों में नहीं लगना होगा यानी टिकट बुकिंग काउंटर में यात्रियों को घंटों तक खड़ा नहीं होना पड़ेगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6

प्लेटफॉर्म टिकट से करें ट्रेन में सफर

अब तक आपको लगता होगा कि सिर्फ टिकट रिजर्वेशन खिड़की और ऑनलाइन माध्यम से ही ट्रेन की टिकट बुक की जा सकती है। वहीं कभी अचानक यात्रा करनी पड़ती है तो आप तत्काल टिकट को ही एकमात्र विकल्प मानते हैं। लेकिन, आज हम आपको प्लेटफॉर्म टिकट के बारे में बताने जा रहे हैं। इमरजेंसी में यात्री प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में सफर कर सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 6

10 रुपये में खरीदें प्लेटफॉर्म टिकट

भारतीय रेलवे द्वारा जारी की जाने वाली प्लेटफॉर्म टिकट के कई लाभ हैं। इसके माध्यम से आप प्लेटफॉर्म पर जा सकते हैं और यह आप रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से महज 10 रुपये में खरीद सकते हैं। हालांकि इसके तहत आपको ट्रेन से सफर करने की अनुमति कुछ शर्तों पर मिलती है। 10 रुपये की टिकट से आप दो घंटे तक प्लेटफॉर्म पर रह सकते हैं अर्थात आपको दो घंटे तक अपने परिजनों को प्लेटफॉर्म तक छोड़ने या उन्हें वहां से लेने की अनुमति मिलती है। आइए जानते हैं कि आप इससे रेलयात्रा कैसे कर सकते हैं। 

4 of 6

प्लेटफॉर्म टिकट से ऐसे करें ट्रेन में सफर

वहीं अगर आप प्लेटफॉर्म टिकट से ट्रेन में सफर करते हैं, तो ट्रेन में बैठने के बाद आपको सबसे पहले टीटीई को इसके बारे में बताना होगा और जहां जाना है, वहां का टिकट कटाना होगा। किराए के अतिरिक्त आपसे 250 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। यात्री को किराया उसे स्टेशन से चुकाना होगा, जहां से उसने प्लेटफॉर्म टिकट लिया है। इसके अलावा आपको टीटीई को गार्ड सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा। 
विज्ञापन

5 of 6

यूटीएस एप से खरीदें प्लेटफॉर्म टिकट

ध्यान रहे कि इसे आप ऑनलाइन यूटीएस एप के जरिए ही खरीद सकते हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आपको प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेगी। हालांकि इसके इस्तेमाल के लिए आपको गार्ड सर्टिफिकेट की भी जरूरत होगी, जो आपको गार्ड द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6

इस बात का रखें ध्यान

वहीं अगर आप ट्रेन में बैठ गए और जानकर टीटीई को यह नहीं बताया कि आपके पास प्लेटफॉर्म टिकट है, तो आपको 1260 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त आपको छह महिने तक की जेल भी हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें