एरिया-51 है देश का पहला रिवॉल्विंग डिस्कोथेक
पुणे के बानेर में स्थित एरिया-51 देश का पहला रिवॉल्विंग डिस्कोथेक वाला स्पेशल पब लाउंज है। इस क्लब को स्पेसशिप के आकार में तैयार किया गया है, जिसमें चार अलग-अलग तल हैं। सबसे निचले हिस्से में डांस फ्लोर है, वही मिडिल फ्लोर पूरी तरह से निजी पार्टियों के लिए बनाया गया है। सबसे ऊपर के तल पर रिवॉल्विंग फ्लोर है, जो घूमता रहता है। डीजे का कंसोल भी स्पेसशिप के आकार में एक पायलट सीट की तरह बनाया गया है। यहां पर मेहमानों को पारंपरिक भोजन के साथ ही इटेलियन और कांटीनेंटल का स्वाद ले सकते हैं। यह डिस्कोथेक के साथ ही बेहतरी बैंक्वेट भी है।