फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: इस योजना में एक बार पैसा जमा कर जिंदगीभर पा सकते हैं पेंशन, जान लीजिए फायदे

Fri, 05 Nov 2021 09:52 AM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कहते हैं कि लोगों को अपने रिटायरमेंट को लेकर हमेशा सजग रहना चाहिए और किसी न किसी स्कीम में निवेश जरूर करते रहना चाहिए, ताकि बुढ़ापे में वो पैसा आपके काम आए। लेकिन सबसे जरूरी होता है कि कहां निवेश करें, जो सही हो, जहां पैसा सुरक्षित रहे और अच्छा रिटर्न मिले। ऐसे में एलआईसी आपके बहुत काम आ सकता है। वैसे तो एलआईसी की बहुत सारी योजनाएं हैं, जो बेहद ही फायदेमंद हैं, लेकिन इसकी सरल पेंशन योजना आपके रिटायमेंट के बाद बहुत काम आ सकती है। इस योजना की खास बात ये है कि इसमें एकमुश्त पैसा जमा करने पर आप जीवनभर पेंशन योजना का लाभ उठा सकते हैं। एलआईसी के इस प्लान को एक अच्छा पेंशन प्लान माना जाता है। इस प्लान को अकेले भी लिया जा सकता है और चाहें तो पति-पत्नी दोनों ही पॉलिसी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
एलआईसी की यह सरल पेंशन योजना सिंगल प्रीमियम पेंशन प्लान है, जिसमें एक बार ही प्रीमियम का भुगतान करना होता है। अगर किसी कारणवश पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को पूरी धनराशि वापस कर दी जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इस पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए पॉलिसीधारक की उम्र कम से कम 40 साल और अधिकतम 80 साल होनी चाहिए। इस योजना की सबसे खास बात ये है कि आप चाहें तो पेंशन हर महीने, छह महीने या एक साल पर एक साथ ले सकते हैं। पेंशन की राशि इसी आधार पर निर्धारित की जाती है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इस योजना के तहत अगर आप हर महीने पेंशन लेना चाहते हैं तो कम से कम 1000 रुपये की पेंशन लेनी होगी और अगर तीन महीने पर लेना है तो तीन हजार रुपये, छह महीने पर छह हजार और एक साल पर 12 हजार रुपये एक साथ मिलेंगे। अपने जमा पैसों के हिसाब से अधिकतम आप जितनी मर्जी चाहें, उतनी पेंशन ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
मान लीजिए कि अगर आपकी उम्र 40 साल है और आपने इस योजना के तहत 10 लाख रुपये का सिंगल प्रीमियम भरा है, तो आप सालाना 50,250 रुपये पाने के हकदार हो जाएंगे। आप चाहें तो योजना शुरू होने के छह महीने बाद लोन के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। इस योजना के तहत यह भी विकल्प मिलता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें