फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: ट्रेन में अपनी सीट पर बैठे ही मनपसंद खाना कर सकते हैं ऑर्डर, जान लीजिए आसान तरीका

Thu, 04 Nov 2021 04:25 PM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Twitter/@eCateringIRCTC
जब भी आप ट्रेन में सफर करते होंगे तो देखते होंगे कि सबसे बड़ी दिक्कत खाने की होती है। इस समय चूंकि देशभर में कोरोना महामारी भी फैली हुई है, तो इसको देखते हुए ट्रेनों में मिलने वाली कई सुविधाएं अभी भी बंद ही हैं। इसमें पैंट्री सर्विस भी शामिल है। कई ट्रेनों की पैंट्री सर्विस अभी भी बंद हैं। ऐसे में कम दूरी का सफर करने वाले लोगों को तो ज्यादा दिक्कत नहीं है, लेकिन लंबा सफर करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत होती है। हालांकि कई लोग घर से ही खाना पैक करके ट्रेन में सफर करते हैं, लेकिन ऐसा करना सबके लिए संभव नहीं हो पाता। ऐसे में आप आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग सर्विस का फायदा उठा सकते हैं और अपनी सीट पर बैठे-बैठे ही मनपसंद खाना ऑर्डर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए क्या करना होगा? 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आईआरसीटीसी ने हाल ही में ट्वीट करके यह जानकारी दी है कि अब यात्री अपनी सीट पर बैठे हुए ही आसानी से फ्रेश और गर्म-गर्म खाना ऑर्डर कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, ई-कैटरिंग सर्विस फिलहाल 250 से अधिक स्टेशनों पर उपलब्ध है। आप इसका फायदा उठा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अगर आप भी छठ पूजा में घर जाने के लिए ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं तो ई-कैटरिंग सर्विस आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। अपनी सीट पर खाना ऑर्डर करने के लिए आपको सबसे पहले
https://www.ecatering.irctc.co.in/ पर लॉगिन करना होगा और उसके बाद पीएनआर नंबर दर्ज करना होगा। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
उसके बाद आप अपनी ट्रेन के मुताबिक कैफे, आउटलेट या क्विक रेस्टोरेंट सर्विस की लिस्ट से खाना ऑर्डर कर सकते हैं। आपको वहीं पर पेमेंट ऑप्शन भी मिल जाएगा, जिसपर क्लिक करके पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद खाना आपकी सीट पर पहुंच जाएगा। आप चाहें तो कैश ऑन डिलिवरी से भी पेमेंट कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें