फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: एलआईसी की इस योजना में हर महीने करें महज 233 रुपये का निवेश, मिलेंगे 17 लाख

Fri, 05 Nov 2021 02:01 PM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आज के समय में देश में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा, जो एलआईसी यानी भारतीय जीवन बीमा निगम के बारे में नहीं जानता होगा। अब भले ही निवेश के कई विकल्प मौजूद हों, लेकिन एक समय था जब एलआईसी को ही निवेश के लिए सबसे बेहतरीन और एकमात्र विकल्प माना जाता था। वैसे तो एलआईसी की कई शानदार योजनाएं हैं, जिनमें निवेश कर आप लखपति बन सकते हैं। अगर आप कम पैसे निवेश करके अच्छी मैच्योरिटी पाना चाहते हैं तो एलआईसी की जीवन लाभ योजना चुन सकते हैं। इस योजना में आपको हर महीने महज 233 रुपये का ही निवेश करना होगा और मैच्योरिटी पर आपको कुल 17 लाख रुपये की राशि मिलेगी। दरअसल, यह नॉन-लिंक्ड स्कीम 936 है, इसलिए इसे सुरक्षित स्कीम माना जाता है। आइए जानते हैं इस जीवन लाभ योजना के बारे में कुछ खास बातें... 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
एलआईसी की इस जीवन लाभ योजना का सबसे बड़ा फायदा ये है कि यह बचत के साथ-साथ सुरक्षा भी प्रदान करती है। 8 से 59 साल की उम्र के लोग इस योजना में निवेश कर सकते हैं। इसमें आपके पास 16 से 25 साल तक की बीमा अवधि चुनने का विकल्प होता है। इस योजना की न्यूनतम कवर राशि दो लाख रुपये है। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इस योजना में निवेश के लिए अधिकतम राशि फिक्स नहीं है, बल्कि आप जितना निवेश कर सकते हैं, करिए। इसकी अधिकतम राशि असीमित है। इस योजना का एक फायदा यह भी है कि पॉलिसीधारक अपने निवेश के बदले में लोन भी ले सकते हैं, लेकिन इसके लिए लगातार तीन साल तक प्रीमियम का भुगतान जरूरी है। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इस योजना में डेथ बेनिफिट्स भी हैं। अगर दुर्भाग्यवश पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। नॉमिनी को सम एश्योर्ड और बोनस लाभ भी मिलता है, यानी नॉमिनी को अतिरिक्त बीमा राशि प्राप्त होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें