फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: पैसे और निवेश से जुड़ी ये जरूरी बातें सीख लें, बाद में नहीं होगी दिक्कत

Fri, 05 Nov 2021 11:18 AM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आज के समय में पैसे बहुत मायने रखते हैं। अगर पैसा है तो आपका वर्तमान और भविष्य, दोनों बेहतर रहेंगे। इसलिए लोगों को निवेश करने की सलाह दी जाती है। पैसे और निवेश से जुड़ी कई चीजें सीखने लायक होती हैं। तभी तो लोग निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले किसी वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लेते हैं और ऐसा करना सही भी है, क्योंकि बिना जानकारी के खुद से निवेश करना आपके पैसे को डुबा भी सकता है। निवेश से जुड़ी ऐसी बहुत सी योजनाएं हैं, जो देखने में तो बहुत ही आकर्षक लगती हैं, लेकिन लॉन्ग टर्म में निवेश आपका नुकसान भी कर सकती हैं। जानकार कहते हैं कि किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले उसके बारे में पूरी तरह से रिसर्च कर लेनी चाहिए, फायदे और नुकसान दोनों के बारे में। आइए जानते हैं पैसे और निवेश से जुड़ी कौन सी बातें सीखने लायक होती हैं?
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
जानकार कहते हैं कि बेहतर मुनाफे के लिए हमेशा प्लानिंग करके और जल्दी निवेश शुरू करना चाहिए। अगर कम उम्र में निवेश शुरू करेंगे तो एक समय के बाद बेहतर रिटर्न हासिल कर सकते हैं। जैसे मान लीजिए कि आपने 20 साल की उम्र से किसी अच्छी जगह पर निवेश शुरू किया तो 40-45 साल की उम्र तक आपके पास अच्छी रकम जमा हो जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कहीं भी निवेश करते समय एक लक्ष्य जरूर तय कर लेना चाहिए। इससे भविष्य में मुश्किल स्थिति से बाहर निकलने में मदद मिलती है। जानकार कहते हैं कि लोगों को जीवन के अलग-अलग चरणों पर अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग को तय करना चाहिए। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
लोगों को भविष्य में होने वाली किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। इसलिए निवेश से जुड़े जानकार सही इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने की सलाह देते हैं। ये पॉलिसी ही आपको नुकसान से उबरने में मदद कर सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें