फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: IRCTC का बदला हुआ नियम क्या है? जान लीजिए टिकट बुकिंग पर असर पड़ेगा या नहीं

Tue, 05 Oct 2021 09:40 AM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
ट्रेन की टिकट बुक कराना बड़ा ही मुश्किल काम होता है, चाहे ऑनलाइन कराना हो या ऑफलाइन। हालांकि आज के समय में ऑनलाइन टिकट बुक कराना ही सबसे बेहतर माना जा रहा है, क्योंकि ऑनलाइन आप घर बैठे आराम से टिकट बुक कर सकते हैं। अधिकतर लोग ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी आईआरसीटीसी का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। वैसे तो आईआरसीटीसी की आईडी से एक महीने में सिर्फ छह ट्रेन टिकट ही बुक किए जा सकते हैं, लेकिन इस नियम में थोड़ा सा बदलाव किया गया है, जो आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। दरअसल, एक महीने में अगर आप छह से ज्यादा टिकट बुक करना चाहते हैं तो वो भी अब संभव हो पाएगा, लेकिन इसके लिए क्या करना पड़ेगा? आइए जानते हैं इसके बारे में... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
एक महीने में छह से ज्यादा ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आपको अपनी आईआरसीटीसी की आईडी से अपना आधार लिंक करना होगा। इसके बाद आप आसानी से एक महीने में ट्रेन की 12 टिकटें भी बुक कर सकते हैं। अब आइए जानते हैं कि आईआरसीटीसी की आईडी से आधार लिंक करने के लिए क्या करना होगा? 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ये है पूरा प्रोसेस 
  • सबसे पहले तो आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक ई-टिकटिंग वेबसाइट  irctc.co.in पर जाएं और लॉगिन करें। 
  • फिर अपने प्रोफाइल में जाकर Aadhaar KYC ऑप्शन से अपने आधार कार्ड को वेरिफाई करें। 
  • दरअसल, आधार में जो आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होगा, उसपर एक ओटीपी आता है, जिसके जरिये आधार कार्ड वेरिफाई होता है। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • अब Aadhaar KYC पेज खुल जाए तो उसमें आपका पूछा जाएगा, जो आधार में दर्ज है। आप उस नाम को वहां दर्ज करें। 
  • फिर बॉक्स में आधार नंबर डालें और चेकबॉक्स को सेलेक्ट करके ओटीपी भेज दें। 
  • इस तरह आपकी आईआरसीटीसी की आईडी से आपका आधार लिंक हो जाएगा। 
  • इसके बाद आप आराम से महीने में 12 टिकटें भी बुक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें