पिता की सेहत हर बच्चे के लिए महत्वपूर्ण है। हेल्थ इंश्योरेंस आपके पिता के लिए सबसे अच्छा तोहफा साबित हो सकता है। हेल्थ इंश्योरेंस दो मोड्स में उपलब्ध होता है, कैशलैस और रीइंबर्समेंट। अगर आप कैशलैस हेल्थ इंश्योरेंस लेते हैं, तो अस्पताल खुद बिल की पूरी देखभाल करता है। वहीं रीइंबर्समेंट हेल्थ इंश्योरेंस में पहले आपको अस्पताल को बिल चुकाना होगा, और फिर इंश्योरेंस कंपनी को बिल व अन्य दस्तावेज दिखाके इसे रीइंबर्स कराना होगा।