फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Roundup: बाजार-रुपया फिर फिसले; RBI का नया नियामक बोर्ड और सोना-चांदी में तेजी, पढ़ें बिजनेस की खबरें

Tue, 30 Sep 2025 08:01 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Business Roundup: भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। इस बीच डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे गिरकर 88.79 (अनंतिम) के सर्वकालिक निम्न स्तर पर आ गया। सोने की कीमत 500 रुपये की तेजी के साथ रिकॉर्ड 1.20 लाख रुपेय प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। बिजनेस राउंडअप में पढ़ें कारोबार जगत की खबरें एक ही जगह पर, एक ही क्लिक में।
विज्ञापन
1 of 15
बिजनेस राउंडअप - फोटो : amarujala.com
विदेशी फंडों की लगातार निकासी और आरबीआई के ब्याज दर निर्णय से पहले सतर्कता के कारण लगातार आठवें कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। इस बीच भारत और अमेरिका के बीच चल रहे व्यापारिक तनाव के कारण मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे गिरकर 88.79 (अनंतिम) के सर्वकालिक निम्न स्तर पर आ गया। कमजोर डॉलर और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद के चलते सोने-चांदी में तेजी देखने को मिली। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को देश में भुगतान प्रणालियों के कामकाज की निगरानी के लिए छह सदस्यीय भुगतान नियामक बोर्ड का गठन किया। आइए बिजनेस राउंडअप में इन खबरों पर विस्तार से एक नजर डालें।
विज्ञापन

2 of 15
शेयर बाजार - फोटो : ANI

लगातार आठवें दिन बाजार में गिरावट

बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद गिरावट के साथ बंद हुए। विदेशी फंडों की लगातार निकासी और आरबीआई के ब्याज दर निर्णय से पहले सतर्कता के कारण लगातार आठवें कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। विश्लेषकों ने कहा कि बुधवार को आरबीआई के ब्याज दर निर्णय से पहले बाजार में सतर्कता का माहौल है। बाजार का पूरा हाल यहां जानें
विज्ञापन

3 of 15
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : ANI

आरबीआई ने 6 सदस्यीय भुगतान नियामक बोर्ड का किया गठन

भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को देश में भुगतान प्रणालियों के कामकाज की निगरानी के लिए छह सदस्यीय भुगतान नियामक बोर्ड का गठन किया। इसमें केंद्र सरकार के तीन नामित सदस्य शामिल होंगे। इस पैनल की अध्यक्षता गवर्नर खुद करेंगे। भुगतान विनियामक बोर्ड (पीआरबी) भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड की एक समिति, भुगतान और निपटान प्रणाली विनियमन और पर्यवेक्षण बोर्ड (बीपीएसएस) की जगह ले रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 15
सोना-चांदी - फोटो : PTI

कमजोर डॉलर के कारण सोना-चांदी में उछाल

कमजोर डॉलर और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद के चलते सोने-चांदी में तेजी देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 500 रुपये की तेजी के साथ रिकॉर्ड 1.20 लाख रुपेय प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और यह 500 रुपए की तेजी के साथ 1,19,400 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सर्राफा बाजार का पूरा हाल यहां जानें
विज्ञापन

5 of 15
ई-कॉमर्स - फोटो : Adobe Stock

सरकार ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर रख रही नजर

सरकार शैम्पू से लेकर दालों तक दैनिक उपयोग के एफएमसीजी उत्पादों की कीमतों पर नजर रख रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) दरों में कटौती का लाभ आम लोगों तक उचित तरीके से पहुंचे। इसी कड़ी में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मों की भी निगरानी की जा रही है। एक सूत्र ने मंगलवार को इस बारे में बताया। पूरी खबर यहां विस्तार से पढ़ें
विज्ञापन

6 of 15
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सरकार ने लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें अपरिवर्तित रखीं

सरकार ने छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज दरों में लगातार सातवीं तिमाही के लिए कोई बदलाव नहीं किया है। मंगलवार को पीपीएफ और एनएससी समेत विभिन्न लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में एक अक्तूबर, 2025 से शुरू होने वाली लगातार सातवीं तिमाही के लिए अपरिवर्तित रखा गया। पूरी खबर यहां विस्तार से पढ़ें
विज्ञापन

7 of 15
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

पांच महीनों में केंद्र का राजकोषीय घाटा 38.1 फीसदी पर पहुंचा

केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा अगस्त के अंत तक वार्षिक लक्ष्य का 38.1 प्रतिशत रहा। नियंत्रक महालेखाकार (सीजीए) की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में राजकोषीय घाटा 2024-25 के बजट अनुमान (बीई) का 27 प्रतिशत था। केंद्र का अनुमान है कि 2025-26 के दौरान राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 4.4 प्रतिशत या 15.69 लाख करोड़ रुपये होगा। पूरी खबर यहां विस्तार से पढ़ें

8 of 15
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

एलआईसी के प्रबंध निदेशक पद के लिए FSIB ने आर चंदर का नाम सुझाया

राज्य-स्वामित्व वाले बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए निदेशकों की नियुक्ति करने वाला फाइनेंशियल सर्विसेज इंस्टीट्यूशंस ब्यूरो (FSIB) ने मंगलवार को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के प्रबंध निदेशक पद के लिए आर चंदर का नाम सुझाया है। एफएसआईबी की सिफारिशों पर अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति द्वारा लिया जाएगा। पूरी खबर यहां विस्तार से पढ़ें

9 of 15
अनिल अंबानी - फोटो : PTI

रिलायंस इंफ्रा के खिलाफ महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ फेमा जांच के तहत महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुंबई और इंदौर के महू में कम से कम छह परिसरों पर छापे मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि यह तलाशी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ की जा रही जांच का हिस्सा है। यह जांच विदेशों में अवैध तरीके से धन भेजने के आरोपों पर हो रही है। इसकी पूरी खबर यहां विस्तार से पढ़ें

10 of 15
श्रीधर वेम्बू - फोटो : amarujala.com

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले जोहो फाउंडर

जोहो के संस्थापक श्रीधर वेम्बू ने मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई जब सरकार अधिक से अधिक भारतीय उत्पादों के उपयोग पर जोर दे रही है। इस बीच, जोहो फाउंडर ने कहा है कि कंपनी के सभी उत्पाद स्थानीय स्तर पर विकसित किए जाते हैं और दुनियाभर से होने वाली आय पर भारत में कर चुकाया जाता है। पूरी खबर यहां विस्तार से पढ़ें

11 of 15
October 2025 New Rules - फोटो : amarujala.com

जानिए 1 अक्तूबर से क्या-क्या बदल रहा

अक्तूबर महीने की शुरुआत के साथ ही कई नए नियम लागू हो रहे हैं। 1 अक्तूबर 2025 से होने वाले ये बदलाव सीधे आम लोगों जीवन पर असर डालेंगे। अक्तूबर महीने में यूपीआई, पेंशन और एलपीजी की कीमतों से जुड़े बड़े बदलाव होने हैं। त्योहारी सीजन को देखते हुए इनका असर आपके खर्च, बैंकिंग और रोजमर्रा की सेवाओं पर पड़ेगा। आइए ग्राफिक्स में समझते हैं नए महीने में किन-किन नियमों में बदलाव होना है। पूरी खबर यहां पढ़ें

12 of 15
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा - फोटो : PTI

आरबीआई ने बैंकों के लिए जारी किए सात नए नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों के लिए सात नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इनमें ब्याज दरों, गोल्ड और सिल्वर के बदले ऋण देना, और पूंजी नियमन से जुड़े नियम शामिल हैं। ये बदलाव 1 अक्तूबर 2025 से लागू होंगे। इसके साथ ही, केंद्रीय बैंक ने चार नए मसौदा दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। माना जा रहा है कि इससे ग्राहकों के साथ-साथ बैंकों को भी फायदा होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

13 of 15
चीन - फोटो : एडॉब स्टॉक

चीन के मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई में लगातार छठे महीने गिरावट

चीन की फैक्ट्री गतिविधि लगातार छठे महीने सितंबर में भी सिकुड़ गई है। यह 2019 के बाद सबसे लंबी गिरावट है। मंगलवार को जारी आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अगस्त के 49.4 से बढ़कर सितंबर में 49.8 पर पहुंचा। हालांकि इसमें हल्की सुधार दिखी, लेकिन यह अब भी 50 के उस स्तर से नीचे है, जो गतिविधियों में विस्तार और संकुचन के बीच की रेखा मानी जाती है। यहां पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

14 of 15
1 अक्तूबर से लागू होगा ईएफटीए समझौता- पीयूष गोयल - फोटो : ANI

भारत-ईएफटीए व्यापार समझौता 1 अक्तूबर से लागू होगा

यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के सदस्य आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड हैं। भारत ने इन देशों के साथ 10 मार्च, 2024 को व्यापार समझौते पर  हस्ताक्षर किए गए थे। यह समझौता 1 अक्तूबर से लागू हो रहा है। इस समझौते के लागू होने के बाद घरेलू ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले स्विस उत्पाद जैसे घड़ियां, चॉकलेट, बिस्कुट और घड़ियां कम कीमत पर उपलब्ध होंगी। आइए इस बारे में विस्तार से यहां जानते हैं। 
विज्ञापन

15 of 15
जीडीपी - फोटो : एएनआई

वित्तीय वर्ष 2026 में 6.5 प्रतिशत रहेगी अर्थव्यवस्था की रफ्तार

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने मंगलवार को कहा कि पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी के बावजूद, चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। एडीबी ने अमेरिकी टैरिफ के भारतीय निर्यात पर असर पड़ने की आशंका जताई है। खासकर दूसरी छमाही में भारतीय निर्यात बुरी तरह से अमेरिकी टैरिफ से प्रभावित हो सकता है। पूरी खबर यहां विस्तार से पढ़ें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें