फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Roundup: बाजार धड़ाम, फॉरेक्स रिजर्व कम हुआ और दवाओं पर भी ट्रंप टैरिफ, पढ़ें कारोबार की अहम खबरें

Fri, 26 Sep 2025 08:50 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Business Roundup:  बेंचमार्क सूचकांक और निफ्टी में शुक्रवार को करीब एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे बढ़कर 88.72 (अनंतिम) पर बंद हुआ। वहीं चांदी की कीमत 1,900 रुपये की तेजी के साथ 1,41,900 रुपये प्रति किलोग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई। बिजनेस राउंडअप में पढ़ें कारोबार जगत की खबरें एक ही जगह पर, एक ही क्लिक में।
विज्ञापन
1 of 13
बिजनेस राउंडअप - फोटो : amarujala.com
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बड़े टैरिफ की घोषणा के बाद आई। उन्होंने कहा कि दवाइयों पर 100 फीसदी, किचन कैबिनेट और बाथरूम वैनिटी पर 50 फीसदी, फर्नीचर पर 30 फीसदी और भारी ट्रकों पर 25 फीसदी आयात कर लगाया जाएगा। इस बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे बढ़कर 88.72 (अनंतिम) पर बंद हुआ। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 19 सिंतबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 39.6 करोड़ डॉलर घटकर 702.57 अरब डॉलर रह गया। आइए बिजनेस राउंडअप में इन खबरों पर विस्तार से एक नजर डालें।
विज्ञापन

2 of 13
भारतीय शेयर बाजार - फोटो : PTI

भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

शेयर बाजार लगातार छठवें दिन लाल निशान पर बंद हुआ। शुक्रवार को बेंचमार्क सूचकांक और निफ्टी में करीब एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बड़े टैरिफ की घोषणा के बाद आई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 733.22 अंक या 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,426.46  पर बंद हुआ। दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 236.15 अंक या 0.95 प्रतिशत गिरकर 24,654.70 पर आ गया। पूरे बाजार का हाल यहां जानें
विज्ञापन

3 of 13
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Adobestock

चांदी ने ₹1900 उछाल के साथ तोड़े सभी रिकॉर्ड

त्योहारी सीजन के दौरान स्टॉकिस्टों की भारी मांग के बीच सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत 1,900 रुपये की तेजी के साथ 1,41,900 रुपये प्रति किलोग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई। वहीं सोना 330 रुपये बढ़कर 1,17,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। पूरी खबर यहां विस्तार से पढ़ें

4 of 13
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : Agency

विदेशी मुद्रा भंडार 39.6 करोड़ डॉलर घटकर $702.57 अरब पर

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 सिंतबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 39.6 करोड़ डॉलर घटकर 702.57 अरब डॉलर हो गया। वहीं स्वर्ण भंडार 36 करोड़ डॉलर बढ़कर 92.779 अरब डॉलर हो गया। पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में समग्र भंडार 4.698 अरब डॉलर बढ़कर 702.966 अरब डॉलर हो गया था। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक, विदेशी मुद्रा आस्तियां 86.4 करोड़ डॉलर घटकर 586.15 अरब डॉलर हो गईं। पूरी खबर यहां विस्तार से पढ़ें
विज्ञापन

5 of 13
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) - फोटो : ESIC

ईएसआईसी से जुलाई में जुड़े 20.36 लाख नए कर्मचारी

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने जुलाई में 20.36 लाख नए कर्मचारियों को जोड़ा है। यह इस साल जून की तुलना में पांच प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्शाता है। श्रम मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी नवीनतम पेरोल आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। बयान में कहा गया है कि जुलाई में 31,146 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है। इससे अधिक श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। पूरी खबर यहां विस्तार से पढ़ें
विज्ञापन

6 of 13
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : ANI

रूस से तेल खरीदने पर कोई रोक नहीं, बोलें हरदीप पुरी

रूस से कच्चे तेल की खरीद पर कोई प्रतिबंध नहीं है और यदि आपूर्ति बाधित होती है तो दुनिया को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को यह बात कही। ईरान और वेनेजुएला का उदाहरण देते हुए पुरी ने कहा कि कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के एक जिम्मेदार सदस्य के रूप में हमेशा प्रतिबंधों का अनुपालन किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

रेमंड के परिसरों पर आयकर विभाग ने किया सर्वेक्षण

आयकर विभाग के कुछ अधिकारियों ने गुरुवार को भारतीय कपड़ा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रेमंड से जुड़े भारतीय परिसरों का सर्वेक्षण किया। कंपनी ने खुद इसकी जानकारी दी है। रेमंड ने शुक्रवार को एक नियामकीय सूचना में कहा, "अधिकारियों ने आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 133ए के तहत सर्वेक्षण कार्रवाई करने के लिए भारत में कंपनी के कार्यालयों और विनिर्माण इकाइयों का दौरा किया। यहां पूरी खबर पढ़ें

8 of 13
डेटा लीक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक

38 भारतीय बैंकों का डेटा लीक होने की आशंका

भारत से जुड़ा एक बड़ा डेटा इंटरनेट पर लीक होने की खबर है। जानकारों के अनुसार भारतीय बैंकों के लाखों बैंक ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड इंटरनेट पर उजागर हो गए। यह डेटा एक असुरक्षित अमेजन S3 क्लाउड सर्वर से लीक हुआ। लीक डेटा में खाताधारकों के नाम, बैंक अकाउंट नंबर, ट्रांजैक्शन राशि और संपर्क जानकारी जैसी संवेदनशील जानकारियां शामिल थीं। पूरी खबर यहां विस्तार से पढ़ें

9 of 13
स्पाइसजेट - फोटो : ANI

स्पाइसजेट अपने बेड़े में एयरबस A340 को करेगी शामिल

स्पाइसजेट ने सितंबर के अंत तक अपने बेड़े में एक वाइड-बॉडी एयरबस ए 340 विमान को शामिल करने के लिए एक लीज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। यह एयरलाइन की विस्तार रणनीति में एक बड़ा कदम है। स्पाइसजेट का उद्देश्य इस विमान के शामिल होने से उभरती यात्री मांग को पूरा करना और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना है। पूरी खबर यहां पढ़ें

10 of 13
Coal India Limited - फोटो : Adobe Stock

गैर-कार्यकारी कर्मियों को मिलेगा ₹1.03 लाख का PLR बोनस

त्योहारों से ठीक पहले सरकारी कोयला कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (SCCL) ने गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को परफॉर्मेंस-लिंक्ड रिवार्ड (पीएलआर) के तौर पर ₹1.03 लाख देने की घोषणा की है। इस फैसले का कुल वित्तीय असर ₹2,153.82 करोड़ होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

11 of 13
न्यूयॉर्क में इतालवी डिप्टी पीएम से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर - फोटो : X @MEAIndia

पीयूष गोयल और जयशंकर से मिले इतालवी डिप्टी पीएम

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के सत्र के दौरान इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। इस बैठक में ताजानी ने भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने के लिए इटली के मजबूत समर्थन की पुष्टि की। यहां पढ़ें पूरी खबर

12 of 13
फार्मा सेक्टर - फोटो : फ्रीपिक

फार्मा पर टैरिफ लगाने से अमेरिकियों पर पड़ेगा बोझ

हीरानंदानी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष निरंजन हीरानंदानी ने कहा कि फार्मा पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने से अमेरिकियों पर सबसे पहले असर पड़ेगा। भारत को इस चुनौती को दीर्घकालिक विकास के अवसर के रूप में लेना चाहिए। वहीं भारतीय फार्मास्युटिकल अलायंस के महासचिव सुदर्शन जैन ने कहा कि भारत पर इस आदेश का असर पड़ने की संभावना नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर विस्तार से
विज्ञापन

13 of 13
निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त मंत्री - फोटो : X / @nsitharaman

दूसरी छमाही के लिए ₹6.77 लाख करोड़ उधार लेगा केंद्र

केंद्र सरकार चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में 6.77 लाख करोड़ रुपये उधार लेगी। इससे चालू वित्त वर्ष के लिए कुल उधारी में 10,000 करोड़ रुपये की कमी आएगी। वित्त मंत्रालय ने अपने एक बयान में यह बताया है। 2025-26 के बजट में सरकार ने 14.82 लाख करोड़ रुपये की सकल उधारी की योजना बनाई थी। हालांकि, पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में 5,000 करोड़ रुपये कम उधार लिए हैं और दूसरी छमाही (अक्तूबर-मार्च) के अनुमानों में भी इतनी ही कमी की गई है। इस तरह, चालू वित्त वर्ष मेंए कुल उधारी 14.72 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। पूरी खबर यहां पढ़ें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें