फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anand Mahindra: आनंद महिंद्रा ने की अनोखी साइकिल की सवारी, फोल्ड कर गाड़ी की डिग्गी में रखा और ले गए घर

Mon, 23 Oct 2023 03:58 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
आनंद महिंद्रा - फोटो : Social Media
महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने रविवार को आईआईटी बॉम्बे के छात्रों द्वारा बनाई गई दुनिया की पहली फोल्डेबल डायमंड ई-बाइक की सवारी की।
विज्ञापन

2 of 4
आनंद महिंद्रा - फोटो : Social Media
महिंद्रा इस बाइक की सवारी कर काफी प्रभावित हुए और उन्होंने कहा कि यह अन्य फोल्डेबल बाइक्स की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक सुविधाजनक है। यह एकमात्र बाइक है जिसे फोल्ड करने के बाद उठाना नहीं पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 4
आनंद महिंद्रा - फोटो : Social Media
उन्होंने कहा, "आईआईटी बॉम्बे एक समूह ने हमें फिर से गौरवान्वित किया है। उन्होंने दुनिया में पूर्ण आकार के पहियों के साथ पहली फोल्डेबल डायमंड फ्रेम ई-बाइक बनाई है। यह बाइक को न केवल अन्य फोल्डेबल बाइक की तुलना में 35% अधिक कुशल बनाता है, बल्कि यह बाइक को मध्यम गति से अधिक पर स्थिर बनाता है।
विज्ञापन

4 of 4
आनंद महिंद्रा - फोटो : Social Media
15 किलोग्राम है वजन
बाइक में 250 वॉट की मोटर और 36 वोल्ट की बैटरी दी गई है। यह बाइक एक बार चार्ज करने पर 70 किमी तक की यात्रा कर सकती है और इसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है। बाइक भी बहुत हल्की है, जिसका वजन केवल 15 किलोग्राम है। इसे मोड़ना और खोलना भी बहुत आसान है और इसे कुछ ही सेकंड में किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें